SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 249

BNS Section 249 (IPC 212) — Harbouring offender

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 249 (पुरानी आईपीसी 212)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा249
Chapter / अध्यायChapter XIV — Of False Evidence And Offences Against Public Justice
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 212

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
249(a)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
249(b)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
249(c)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 249 क्या है? / What is BNS Section 249?
Harbouring offender

क्या BNS धारा 249 ज़मानती है? / Is BNS Section 249 bailable?
यह अपराध: ज़मानती (Bailable)

क्या BNS धारा 249 संज्ञेय है? / Is BNS Section 249 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 249 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 249?
विचारण: प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (Magistrate of the first class)

बीएनएस धारा 249 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 249?
BNS Section 249 = IPC 212. Harbouring offender

Full text (English)

Whenever an offence has been committed, whoever harbours or conceals a person whom he knows or has reason to believe to be the offender, with the intention of screening him from legal punishment shall,—
(a) if the offence is punishable with death, be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to five years, and shall also be liable to fine;
(b) if the offence is punishable with imprisonment for life, or with imprisonment which may extend to ten years, be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, and shall also be liable to fine;
(c) if the offence is punishable with imprisonment which may extend to one year, and not to ten years, be punished with imprisonment of the description provided for the offence for a term which may extend to one-fourth part of the longest term of imprisonment provided for the offence, or with fine, or with both.
Explanation.— “Offence” in this section includes any act committed at any place out of India, which, if committed in India, would be punishable under any of the following sections, namely, 103, 105, 307, sub-sections (2), (3) and (4) of section 309, sub-sections (2), (3), (4) and (5) of section 310, 311, 312, clauses (f) and (g) of section 326, sub-sections (4), (6), (7) and (8) of section 331, clauses (a) and (b) of section 332 and every such act shall, for the purposes of this section, be deemed to be punishable as if the accused person had been guilty of it in India.
Exception.—This section shall not extend to any case in which the harbour or concealment is by the spouse of the offender.
Illustration. A, knowing that B has committed dacoity, knowingly conceals B in order to screen him from legal punishment. Here, as B is liable to imprisonment for life, A is liable to imprisonment of either description for a term not exceeding three years, and is also liable to fine.

पूरा पाठ (हिंदी)

जब कोई अपराध किया जा चुका हो, तब जो कोई किसी ऐसे व्यक्ति को, जिसके बारे में वह जानता हो या विश्वास करने का कारण रखता हो कि वह अपराधी है, विधिक दंड से बचाने करने के आशय से संश्रय देता है या छिपाता है--
(क) यदि वह अपराध मृत्यु से दंडनीय हो तो वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि पांच वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ;
(ख) यदि वह अपराध आजीवन कारावास से, या दस वर्ष तक के कारावास से, दंडनीय हो, तो वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ;
(ग) यदि वह अपराध एक वर्ष तक, न कि दस वर्ष तक के कारावास से दंडनीय हो, तो वह उस अपराध के लिए उपबंधित भांति के कारावास से, जिसकी अवधि उस अपराध के लिए उपबंधित कारावास की दीर्घतम अवधि की एक-चौथाई तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ;
स्पष्टीकरण--इस धारा में “अपराध” के अंतर्गत भारत से बाहर किसी स्थान पर किया गया ऐसा कार्य आता है, जो, यदि भारत में किया जाता हो तो निम्नलिखित धाराओं, अर्थात्‌
धारा 03, धारा 05, धारा 307, धारा 309 की उपधारा (2), उपधारा (3) और उपधारा (4), धारा 30 की उपधारा (2), उपधारा (3), उपधारा (4) और उपधारा (5), धारा 37, धारा 342, धारा 326 के खंड (च) और खंड (छ), धारा 33। की उपधारा (4), उपधारा (6), उपधारा (7) और उपधारा (8), धारा 332 के खंड (क) और खंड (ख) में से किसी धारा के अधीन दंडनीय होता और प्रत्येक एक ऐसा कार्य इस धारा के प्रयोजनों के लिए ऐसे दंडनीय समझा जाएगा, मानो अभियुक्त व्यक्ति उसे भारत में करने का दोषी था ।
अपवाद--इस उपबंध का विस्तार किसी ऐसे मामले पर नहीं है जिससे अपराधी को संश्रय देना या छिपाना उसके पति या पत्नी द्वारा हो ।
क यह जानते हुए कि ख ने डकैती की है, ख को विधिक दंड से बचाने के लिए जानते हुए छिपा लेता है । यहां, ख आजीवन कारावास से दंडनीय है, क दोनों में से किसी भांति के कारावास से जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दंडनीय है और जुर्माने का भी दायी होगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant