SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 251

BNS Section 251 (IPC 214) — Offering gift or restoration of property in consideration of screening offender

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 251 (पुरानी आईपीसी 214)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा251
Chapter / अध्यायChapter XIV — Of False Evidence And Offences Against Public Justice
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 214

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
251(a)असंज्ञेय
Non-cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
251(b)असंज्ञेय
Non-cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
251(c)असंज्ञेय
Non-cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 251 क्या है? / What is BNS Section 251?
Offering gift or restoration of property in consideration of screening offender

क्या BNS धारा 251 ज़मानती है? / Is BNS Section 251 bailable?
यह अपराध: ज़मानती (Bailable)

क्या BNS धारा 251 संज्ञेय है? / Is BNS Section 251 cognizable?
यह अपराध: असंज्ञेय (Non-cognizable)

BNS धारा 251 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 251?
विचारण: प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (Magistrate of the first class)

बीएनएस धारा 251 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 251?
BNS Section 251 = IPC 214. Offering gift or restoration of property in consideration of screening offender

Full text (English)

Whoever gives or causes, or offers or agrees to give or cause, any gratification to any person, or restores or causes the restoration of any property to any person, in consideration of that person’s concealing an offence, or of his screening any person from legal punishment for any offence, or of his not proceeding against any person for the purpose of bringing him to legal punishment shall,—
(a) if the offence is punishable with death, be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine;
(b) if the offence is punishable with imprisonment for life or with imprisonment which may extend to ten years, be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, and shall also be liable to fine;
(c) if the offence is punishable with imprisonment not extending to ten years, be punished with imprisonment of the description provided for the offence for a term which may extend to one-fourth part of the longest term of imprisonment provided for the offence, or with fine, or with both.
Exception.—The provisions of this section and section 250 do not extend to any case in which the offence may lawfully be compounded.

पूरा पाठ (हिंदी)

जो कोई, किसी व्यक्ति को कोई अपराध उस व्यक्ति द्वारा छिपाए जाने के लिए या उस व्यक्ति द्वारा किसी व्यक्ति को किसी अपराध के लिए विधिक दंड से बचाए जाने के लिए या उस व्यक्ति द्वारा किसी व्यक्ति को विधिक दंड दिलाने के प्रयोजन से उसके विरुद्ध की जाने वाल्ली कार्यवाही न की जाने के लिए प्रतिफलस्वरूप कोई परितोषण देता है या दिलाता है या देने या दिलाने की प्रस्थापना या करार करता है, या कोई संपत्ति प्रत्यावर्तित करता है या कराता है,--
(क) यदि वह अपराध मृत्यु से दंडनीय हो, तो वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ;
(ख) यदि वह अपराध आजीवन कारावास से या दस वर्ष तक के कारावास से दंडनीय हो, तो वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ;
(ग) यदि वह अपराध दस वर्ष से कम के कारावास से दंडनीय हो, तो वह उस अपराध के लिए उपबंधित भांति के कारावास से इतनी अवधि के लिए, जो उस अपराध के लिए उपबंधित कारावास की दीर्घतम अवधि की एक-चौथाई तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ।
अपवाद--इस धारा और धारा 250 के उपबंध ऐसे किसी मामले को विस्तारित नहीं होते जिसमें अपराध का विधिपूर्वक शमन किया जा सके ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant