SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 263

BNS Section 263 (IPC 225) — Resistance or obstruction to lawful apprehension of another person

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 263 (पुरानी आईपीसी 225)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा263
Chapter / अध्यायChapter XIV — Of False Evidence And Offences Against Public Justice
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 225

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
263(a)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate
263(b)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
263(c)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
263(d)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
263(e)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 263 क्या है? / What is BNS Section 263?
Resistance or obstruction to lawful apprehension of another person

क्या BNS धारा 263 ज़मानती है? / Is BNS Section 263 bailable?
यह अपराध: 263(a) — ज़मानती; 263(b) — अज़मानती; 263(c) — अज़मानती; 263(d) — अज़मानती; 263(e) — अज़मानती

क्या BNS धारा 263 संज्ञेय है? / Is BNS Section 263 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 263 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 263?
विचारण: 263(a) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 263(b) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 263(c) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 263(d) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 263(e) — सत्र न्यायालय

बीएनएस धारा 263 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 263?
BNS Section 263 = IPC 225. Resistance or obstruction to lawful apprehension of another person

Full text (English)

Whoever, intentionally offers any resistance or illegal obstruction to the lawful apprehension of any other person for an offence, or rescues or attempts to rescue any other person from any custody in which that person is lawfully detained for an offence,—
(a) shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to two years, or with fine, or with both; or
(b) if the person to be apprehended, or the person rescued or attempted to be rescued, is charged with or liable to be apprehended for an offence punishable with imprisonment for life or imprisonment for a term which may extend to ten years, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, and shall also be liable to fine; or
(c) if the person to be apprehended or rescued, or attempted to be rescued, is charged with or liable to be apprehended for an offence punishable with death, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine; or
(d) if the person to be apprehended or rescued, or attempted to be rescued, is liable under the sentence of a Court or by virtue of a commutation of such a sentence, to imprisonment for life, or imprisonment for a term of ten years or upwards, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine; or
(e) if the person to be apprehended or rescued, or attempted to be rescued, is under sentence of death, shall be punished with imprisonment for life or imprisonment of either description for a term not exceeding ten years, and shall also be liable to fine.

पूरा पाठ (हिंदी)

जो कोई, किसी अपराध के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के विधि के अनुसार पकड़े जाने में साशय प्रतिरोध करता है या अवैध बाधा डालता है, या किसी दूसरे व्यक्ति को किसी ऐसी अभिरक्षा से, जिसमें वह व्यक्ति किसी अपराध के लिए विधिपूर्वक निरुद्ध हो, साशय छुड़वाता है या छुड़ाने का प्रयत्न करता है,--
(क) वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ; या
(ख) यदि उस व्यक्ति पर, जिसे पकड़ा जाना हो, या जो छुड़ाया गया हो, या जिसके छुड़ाने का प्रयत्न किया गया हो, आजीवन कारावास से, या दस वर्ष तक की अवधि के कारावास से दंडनीय अपराध का आरोप हो या वह उसके लिए पकड़े जाने के दायित्व के अधीन हो, तो वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ; या
(ग) यदि उस व्यक्ति पर, जिसे पकड़ा जाना हो या जो छुड़ाया गया हो, या जिसके छुड़ाने का प्रयत्न किया गया हो, मृत्यु-दंड से दंडनीय अपराध का आरोप हो या वह उसके लिए पकड़े जाने के दायित्व के अधीन हो तो, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ; या
(घ) यदि वह व्यक्ति, जिसे पकड़ा जाना हो या जो छुड़ाया गया हो, या जिसके छुड़ाने का प्रयत्न किया गया हो, किसी न्यायालय के दंडादेश के अधीन या वह ऐसे दंडादेश के लघुकरण के आधार पर आजीवन कारावास या दस वर्ष या उससे अधिक अवधि के कारावास से दंडनीय हो, तो वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ; या
(ड) यदि वह व्यक्ति, जिसे पकड़ा जाना हो, या जो छुड़ाया गया हो या जिसके छुड़ाने का प्रयत्न किया गया हो, मृत्यु दंडादेश के अधीन हो, तो वह आजीवन कारावास से, या दोनों में से किसी भांति के कारावास से, इतनी अवधि के लिए जो दस वर्ष से अनधिक है, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant