SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 288

BNS Section 288 (IPC 286) — Negligent conduct with respect to explosive substance

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 288 (पुरानी आईपीसी 286)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा288
Chapter / अध्यायChapter XV — Of Offences Affecting The Public Health, Safety, Convenience, Decency And Morals
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 286

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
288संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 288 क्या है? / What is BNS Section 288?
Negligent conduct with respect to explosive substance

क्या BNS धारा 288 ज़मानती है? / Is BNS Section 288 bailable?
यह अपराध: ज़मानती (Bailable)

क्या BNS धारा 288 संज्ञेय है? / Is BNS Section 288 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 288 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 288?
विचारण: कोई भी मजिस्ट्रेट (Any Magistrate)

बीएनएस धारा 288 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 288?
BNS Section 288 = IPC 286. Negligent conduct with respect to explosive substance

Full text (English)

Whoever does, with any explosive substance, any act so rashly or negligently as to endanger human life, or to be likely to cause hurt or injury to any other person, or knowingly or negligently omits to take such order with any explosive substance in his possession as is sufficient to guard against any probable danger to human life from that substance, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to six months, or with fine which may extend to five thousand rupees, or with both.

पूरा पाठ (हिंदी)

जो कोई, किसी विस्फोटक पदार्थ से, कोई कार्य ऐसे उतावलेपन या उपेक्षा से करता है, जिससे मानव जीवन संकटापन्न हो जाए या जिससे किसी अन्य व्यक्ति को उपहति या क्षति कारित होना सम्भाव्य हो, या अपने कब्जे में की किसी विस्फोटक पदार्थ की ऐसी व्यवस्था करने का, जैसी ऐसे पदार्थ से मानव जीवन को अधिसम्भाव्य संकट से बचाने के लिए पर्याप्त हो, जानते हुए या उपेक्षापूर्वक लोप करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि छह मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant