SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 308
BNS Section 308 (IPC 383, 384, 385, 386, 387, 388, 389) — Extortion
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 308 (पुरानी आईपीसी 383, 384, 385, 386, 387, 388, 389) — उद्दापन (वसूली/उगाही)
| Law / कानून | Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) |
|---|---|
| Section / धारा | 308 |
| Chapter / अध्याय | Chapter XVII — Of Offences Against Property |
| Old law / पुरानी धारा | Indian Penal Code (IPC) — IPC 383, IPC 384, IPC 385, IPC 386, IPC 387, IPC 388, IPC 389 |
| Punishment / सज़ा | (2): 7 वर्ष तक या जुर्माना या दोनों |
सरल हिंदी सार
डर दिखाकर संपत्ति या मूल्यवान वस्तु देने को मजबूर करना।
संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)
| उप-धारा / Clause | संज्ञेय? | ज़मानती? | विचारण / Triable by |
|---|---|---|---|
| 308(2) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट Magistrate of the first class |
| 308(3) | संज्ञेय Cognizable | ज़मानती Bailable | कोई भी मजिस्ट्रेट Any Magistrate |
| 308(4) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट Magistrate of the first class |
| 308(5) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट Magistrate of the first class |
| 308(6) | संज्ञेय Cognizable | ज़मानती Bailable | प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट Magistrate of the first class |
| 308(7) | संज्ञेय Cognizable | ज़मानती Bailable | प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट Magistrate of the first class |
स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
BNS धारा 308 क्या है? / What is BNS Section 308?
Extortion — उद्दापन (वसूली/उगाही): डर दिखाकर संपत्ति या मूल्यवान वस्तु देने को मजबूर करना।
क्या BNS धारा 308 ज़मानती है? / Is BNS Section 308 bailable?
यह अपराध: 308(2) — अज़मानती; 308(3) — ज़मानती; 308(4) — अज़मानती; 308(5) — अज़मानती; 308(6) — ज़मानती; 308(7) — ज़मानती
क्या BNS धारा 308 संज्ञेय है? / Is BNS Section 308 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)
BNS धारा 308 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 308?
विचारण: 308(2) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 308(3) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 308(4) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 308(5) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 308(6) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 308(7) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
BNS धारा 308 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 308?
(2): 7 वर्ष तक या जुर्माना या दोनों
बीएनएस धारा 308 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 308?
BNS Section 308 = IPC 383, 384, 385, 386, 387, 388, 389. Extortion
Full text (English)
Illustrations.
(a) A threatens to publish a defamatory libel concerning Z unless Z gives him money. He thus induces Z to give him money. A has committed extortion.
(b) A threatens Z that he will keep Z’s child in wrongful confinement, unless Z will sign and deliver to A a promissory note binding Z to pay certain monies to A. Z signs and delivers the note. A has committed extortion.
(c) A threatens to send club-men to plough up Z’s field unless Z will sign and deliver to B a bond binding Z under a penalty to deliver certain produce to B, and thereby induces Z to sign and deliver the bond. A has committed extortion.
(d) A, by putting Z in fear of grievous hurt, dishonestly induces Z to sign or affix his seal to a blank paper and deliver it to A. Z signs and delivers the paper to A. Here, as the paper so signed may be converted into a valuable security. A has committed extortion.
(e) A threatens Z by sending a message through an electronic device that “Your child is in my possession, and will be put to death unless you send me one lakh rupees.” A thus induces Z to give him money. A has committed extortion.
(2) Whoever commits extortion shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, or with fine, or with both.
(3) Whoever, in order to the committing of extortion, puts any person in fear, or attempts to put any person in fear, of any injury, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to two years, or with fine, or with both.
(4) Whoever, in order to the committing of extortion, puts or attempts to put any person in fear of death or of grievous hurt to that person or to any other, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.
(5) Whoever commits extortion by putting any person in fear of death or of grievous hurt to that person or to any other, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.
(6) Whoever, in order to the committing of extortion, puts or attempts to put any person in fear of an accusation, against that person or any other, of having committed, or attempted to commit, an offence punishable with death or with imprisonment for life, or with imprisonment for a term which may extend to ten years, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.
(7) Whoever commits extortion by putting any person in fear of an accusation against that person or any other, of having committed or attempted to commit any offence punishable with death, or with imprisonment for life, or with imprisonment for a term which may extend to ten years, or of having attempted to induce any other person to commit such offence, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine. Of robbery and dacoity
पूरा पाठ (हिंदी)
(क) क यह धमकी देता है कि यदि य ने उसको धन नहीं दिया, तो वह य के बारे में मानहानिकारक अपमानलेख प्रकाशित करेगा । अपने को धन देने के लिए वह इस प्रकार य को उत्प्रेरित करता है । क ने उद्दापन किया है ।
(ख) क, य को यह धमकी देता है कि यदि वह क को कुछ धन देने के संबंध में अपने आपको आबद्ध करने वाला एक वचनपत्र हस्ताक्षरित करके क को परिदत्त नहीं कर देता, तो वह य के शिशु को सदोष परिरोध में रखेगा । य वचनपत्र हस्ताक्षरित करके परिदत्त कर देता है । क ने उद्दापन किया है ।
(ग) क यह धमकी देता है कि यदि य, ख को कुछ उपज परिदत्त कराने के लिए शास्तियुक्त बंधपत्र हस्ताक्षरित नहीं करेगा और ख को न देगा, तो वह य के खेत को जोत डालने के लिए लठैत भेज देगा और उसके द्वारा य को वह बंधपत्र हस्ताक्षरित करने के लिए
और परिदत्त करने के लिए उत्प्रेरित करता है । क ने उद्दापन किया है ।
(घ) क, य को घोर उपहति करने के भय में डालकर बेईमानी से य को उत्प्रेरित करता है कि वह कोरे कागज पर हस्ताक्षर कर दे या अपनी मुद्रा लगा दे और उसे क को परिदत्त कर दे । य उस कागज पर हस्ताक्षर करके उसे क को परिदत्त कर देता है यहां, इस प्रकार हस्ताक्षरित कागज मूल्यवान प्रतिभूति में परिवर्तित किया जा सकता है, इसलिए क ने उद्दापन किया है ।
(ड) क, य को किसी इलैक्ट्रानिक डिवाइस के माध्यम से यह संदेश भेजकर धमकी देता है कि "तुम्हारा बच्चा मेरे कब्जे में है और उसे मार दिया जाएगा यदि तुम मुझे एक लाख रुपए नहीं देते हो" क इस प्रकार य को उसे पैसे देने के लिए उत्प्रेरित करता है । क ने "उद्दापन" किया है ।
(2) जो कोई, उद्दापन करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ।
(3) जो कोई, उद्दापन करने के लिए किसी व्यक्ति को किसी क्षति के पहुंचाने के भय में डालता है या भय में डालने का प्रयत्न करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ।
(4) जो कोई, उद्दापन करने के लिए किसी व्यक्ति को स्वयं उसकी या किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु या घोर उपहति के भय में डालता है या भय में डालने का प्रयत्न करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(5) जो कोई, किसी व्यक्ति को स्वयं उसकी या किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु या घोर उपहति के भय में डालकर उद्दापन करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(6) जो कोई, उद्दापन करने के लिए किसी व्यक्ति को, स्वयं उसके विरुद्ध या किसी अन्य व्यक्ति के विरुद्ध यह अभियोग लगाने का भय दिखलाता है या यह भय दिखलाने का प्रयत्न करता है कि उसने ऐसा अपराध किया है, या करने का प्रयत्न किया है, जो मृत्यु से या आजीवन कारावास से, या दस वर्ष तक के कारावास से दण्डनीय है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(7) जो कोई, किसी व्यक्ति को स्वयं उसके विरुद्ध या किसी अन्य व्यक्ति के विरुद्ध यह अभियोग लगाने के भय में डालकर कि उसने कोई ऐसा अपराध किया है, या करने का प्रयत्न किया है, जो मृत्यु से या आजीवन कारावास से या ऐसे कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडनीय है, या यह कि उसने किसी अन्य व्यक्ति को ऐसा अपराध करने के लिए उत्प्रेरित करने का प्रयत्न किया है, उद्दापन करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा
Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant