SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 310

BNS Section 310 (IPC 391, 395, 396, 399, 400, 402) — Dacoity

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 310 (पुरानी आईपीसी 391, 395, 396, 399, 400, 402) — डकैती

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा310
Chapter / अध्यायChapter XVII — Of Offences Against Property
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 391, IPC 395, IPC 396, IPC 399, IPC 400, IPC 402
Punishment / सज़ा(2): आजीवन या 10 वर्ष तक कठोर कारावास + जुर्माना

सरल हिंदी सार

डकैती
5 या अधिक लोगों द्वारा मिलकर लूट।

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
310(2)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session
310(3)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session
310(4)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session
310(5)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session
310(6)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 310 क्या है? / What is BNS Section 310?
Dacoity — डकैती: 5 या अधिक लोगों द्वारा मिलकर लूट।

क्या BNS धारा 310 ज़मानती है? / Is BNS Section 310 bailable?
यह अपराध: अज़मानती (Non-bailable)

क्या BNS धारा 310 संज्ञेय है? / Is BNS Section 310 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 310 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 310?
विचारण: सत्र न्यायालय (Court of Session)

BNS धारा 310 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 310?
(2): आजीवन या 10 वर्ष तक कठोर कारावास + जुर्माना

बीएनएस धारा 310 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 310?
BNS Section 310 = IPC 391, 395, 396, 399, 400, 402. Dacoity

Full text (English)

(1) When five or more persons conjointly commit or attempt to commit a robbery, or where the whole number of persons conjointly committing or attempting to commit a robbery, and persons present and aiding such commission or attempt, amount to five or more, every person so committing, attempting or aiding, is said to commit dacoity.
(2) Whoever commits dacoity shall be punished with imprisonment for life, or with rigorous imprisonment for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.
(3) If any one of five or more persons, who are conjointly committing dacoity, commits murder in so committing dacoity, every one of those persons shall be punished with death, or imprisonment for life, or rigorous imprisonment for a term which shall not be less than ten years, and shall also be liable to fine.
(4) Whoever makes any preparation for committing dacoity, shall be punished with rigorous imprisonment for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.
(5) Whoever is one of five or more persons assembled for the purpose of committing dacoity, shall be punished with rigorous imprisonment for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.
(6) Whoever belongs to a gang of persons associated for the purpose of habitually committing dacoity, shall be punished with imprisonment for life, or with rigorous imprisonment for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जब पांच या अधिक व्यक्ति संयुक्त होकर लूट करते हैं या करने का प्रयत्न करते हैं या जहां कि वे व्यक्ति, जो संयुक्त होकर लूट करते हैं या करने का प्रयत्न करते हैं और वे व्यक्ति जो उपस्थित हैं और ऐसे लूट के किए जाने या ऐसे प्रयत्न में मदद करते हैं, कुल मिलाकर पांच या अधिक हैं, तब प्रत्येक व्यक्ति जो इस प्रकार लूट करता है, या उसका प्रयत्न करता है या उसमें मदद करता है, कहा जाता है कि वह “डकैती” करता है ।
(2) जो कोई डकैती करता है, वह आजीवन कारावास से, या कठिन कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(3 यदि ऐसे पांच या अधिक व्यक्तियों में से, जो संयुक्त होकर डकैती कर रहे हों, कोई एक व्यक्ति इस प्रकार डकैती करने में हत्या कर देता है, तो उन व्यक्तियों में से प्रत्येक व्यक्ति मृत्यु से, या आजीवन कारावास से, या कठिन कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष से कम नहीं होगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा
(4) जो कोई, डकैती करने के लिए कोई तैयारी करता है, वह कठिन कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा, और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(5) जो कोई, डकैती करने के प्रयोजन से एकत्रित पांच या अधिक व्यक्तियों में से एक है, वह कठिन कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(6) जो कोई, ऐसे व्यक्तियों की टोली का है, जो अभ्यासत: डकैती करने के प्रयोजन से सहयुक्त हों, वह आजीवन कारावास से, या कठिन कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant