SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 317
BNS Section 317 (IPC 410, 411, 412, 413, 414) — Stolen property
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 317 (पुरानी आईपीसी 410, 411, 412, 413, 414) — चोरी की संपत्ति रखना
| Law / कानून | Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) |
|---|---|
| Section / धारा | 317 |
| Chapter / अध्याय | Chapter XVII — Of Offences Against Property |
| Old law / पुरानी धारा | Indian Penal Code (IPC) — IPC 410, IPC 411, IPC 412, IPC 413, IPC 414 |
| Punishment / सज़ा | (2): 3 वर्ष तक या जुर्माना या दोनों |
सरल हिंदी सार
यह जानते हुए चोरी का माल लेना या रखना।
संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)
| उप-धारा / Clause | संज्ञेय? | ज़मानती? | विचारण / Triable by |
|---|---|---|---|
| 317(2) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | कोई भी मजिस्ट्रेट Any Magistrate |
| 317(3) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | सत्र न्यायालय Court of Session |
| 317(4) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | सत्र न्यायालय Court of Session |
| 317(5) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | कोई भी मजिस्ट्रेट Any Magistrate |
स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
BNS धारा 317 क्या है? / What is BNS Section 317?
Stolen property — चोरी की संपत्ति रखना: यह जानते हुए चोरी का माल लेना या रखना।
क्या BNS धारा 317 ज़मानती है? / Is BNS Section 317 bailable?
यह अपराध: अज़मानती (Non-bailable)
क्या BNS धारा 317 संज्ञेय है? / Is BNS Section 317 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)
BNS धारा 317 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 317?
विचारण: 317(2) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 317(3) — सत्र न्यायालय; 317(4) — सत्र न्यायालय; 317(5) — कोई भी मजिस्ट्रेट
BNS धारा 317 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 317?
(2): 3 वर्ष तक या जुर्माना या दोनों
बीएनएस धारा 317 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 317?
BNS Section 317 = IPC 410, 411, 412, 413, 414. Stolen property
Full text (English)
(2) Whoever dishonestly receives or retains any stolen property, knowing or having reason to believe the same to be stolen property, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, or with fine, or with both.
(3) Whoever dishonestly receives or retains any stolen property, the possession whereof he knows or has reason to believe to have been transferred by the commission of dacoity, or dishonestly receives from a person, whom he knows or has reason to believe to belong or to have belonged to a gang of dacoits, property which he knows or has reason to believe to have been stolen, shall be punished with imprisonment for life, or with rigorous imprisonment for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.
(4) Whoever habitually receives or deals in property which he knows or has reason to believe to be stolen property, shall be punished with imprisonment for life, or with imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.
(5) Whoever voluntarily assists in concealing or disposing of or making away with property which he knows or has reason to believe to be stolen property, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, or with fine, or with both. Of cheating
पूरा पाठ (हिंदी)
(2) जो कोई, किसी चुराई हुई संपत्ति को, यह जानते हुए या विश्वास करने का कारण रखते हुए कि वह चुराई हुई संपत्ति है, बेईमानी से प्राप्त करता है या रखता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
(3) जो कोई, ऐसी चुराई गई संपत्ति को बेईमानी से प्राप्त करता है या रखे रखता है, जिसके कब्जे के विषय में वह यह जानता है या विश्वास करने का कारण रखता है कि वह डकैती द्वारा अंतरित की गई है, या किसी ऐसे व्यक्ति से, जिसके संबंध में वह यह जानता है या विश्वास करने का कारण रखता है कि वह डाकुओं की टोली का है या रहा है, ऐसी संपत्ति, जिसके विषय में वह यह जानता है या विश्वास करने का कारण रखता है कि वह चुराई हुई है, बेईमानी से प्राप्त करता है, वह आजीवन कारावास से, या कठिन कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा, और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(4) जो कोई, ऐसी संपत्ति, जिसके संबंध में वह यह जानता है, या विश्वास करने का कारण रखता है कि वह चुराई हुई संपत्ति है, अभ्यासत: प्राप्त करता है, या अभ्यासत: उसमें व्यवहार करता है, वह आजीवन कारावास से, या दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(5) जो कोई, ऐसी संपत्ति को छिपाने में, या व्ययनित करने में, या इधर-उधर करने में स्वेच्छया सहायता करता है, जिसके विषय में वह यह जानता है या विश्वास करने का कारण रखता है कि वह चुराई हुई संपत्ति है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant