SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 331

BNS Section 331 (IPC 453, 454, 455, 456, 457, 458, 459, 460) — Punishment for house-trespass or house-breaking

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 331 (पुरानी आईपीसी 453, 454, 455, 456, 457, 458, 459, 460) — घर में अतिचार और सेंधमारी का दंड

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा331
Chapter / अध्यायChapter XVII — Of Offences Against Property
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 453, IPC 454, IPC 455, IPC 456, IPC 457, IPC 458, IPC 459, IPC 460
Punishment / सज़ा2 वर्ष तक कारावास और जुर्माना; रात में 3 वर्ष तक

सरल हिंदी सार

घर में अतिचार और सेंधमारी का दंड
छिपकर घर में अतिचार करना या सेंधमारी करना। रात (सूर्यास्त से सूर्योदय तक) में करने पर दंड अधिक है, और अपराध के लिए तैयारी में अतिरिक्त दंड हैं।

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
331(1)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate
331(2)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate
331(3)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate
331(4)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate
331(5)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
331(6)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
331(7)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session
331(8)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 331 क्या है? / What is BNS Section 331?
Punishment for house-trespass or house-breaking — घर में अतिचार और सेंधमारी का दंड: छिपकर घर में अतिचार करना या सेंधमारी करना। रात (सूर्यास्त से सूर्योदय तक) में करने पर दंड अधिक है, और अपराध के लिए तैयारी में अतिरिक्त दंड हैं।

क्या BNS धारा 331 ज़मानती है? / Is BNS Section 331 bailable?
यह अपराध: अज़मानती (Non-bailable)

क्या BNS धारा 331 संज्ञेय है? / Is BNS Section 331 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 331 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 331?
विचारण: 331(1) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 331(2) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 331(3) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 331(4) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 331(5) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 331(6) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 331(7) — सत्र न्यायालय; 331(8) — सत्र न्यायालय

BNS धारा 331 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 331?
2 वर्ष तक कारावास और जुर्माना; रात में 3 वर्ष तक

बीएनएस धारा 331 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 331?
BNS Section 331 = IPC 453, 454, 455, 456, 457, 458, 459, 460. Punishment for house-trespass or house-breaking

Full text (English)

(1) Whoever commits lurking housetrespass or house-breaking, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to two years, and shall also be liable to fine.
(2) Whoever commits lurking house-trespass or house-breaking after sunset and before sunrise, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, and shall also be liable to fine.
(3) Whoever commits lurking house-trespass or house-breaking, in order to the committing of any offence punishable with imprisonment, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, and shall also be liable to fine; and if the offence intended to be committed is theft, the term of the imprisonment may be extended to ten years.
(4) Whoever commits lurking house-trespass or house-breaking after sunset and before sunrise, in order to the committing of any offence punishable with imprisonment, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to five years, and shall also be liable to fine; and, if the offence intended to be committed is theft, the term of the imprisonment may be extended to fourteen years.
(5) Whoever commits lurking house-trespass, or house-breaking, having made preparation for causing hurt to any person, or for assaulting any person, or for wrongfully restraining any person, or for putting any person in fear of hurt or of assault or of wrongful restraint, shall be punished with imprisonment of either description or a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.
(6) Whoever commits lurking house-trespass or house-breaking after sunset and before sunrise, having made preparation for causing hurt to any person or for assaulting any person, or for wrongfully restraining any person, or for putting any person in fear of hurt, or of assault, or of wrongful restraint, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to fourteen years, and shall also be liable to fine.
(7) Whoever, whilst committing lurking house-trespass or house-breaking, causes grievous hurt to any person or attempts to cause death or grievous hurt to any person, shall be punished with imprisonment for life, or imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.
(8) If, at the time of the committing of lurking house-trespass or house-breaking after sunset and before sunrise, any person guilty of such offence shall voluntarily cause or attempt to cause death or grievous hurt to any person, every person jointly concerned in committing such lurking house-trespass or house-breaking after sunset and before sunrise, shall be punished with imprisonment for life, or with imprisonment of either description for a term which may extend to ten years, and shall also be liable to fine.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जो कोई, प्रच्छन्न गृह-अतिचार या गृह-भेदन करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(2) जो कोई, सूर्यास्त के पश्चात्‌ और सूर्योदय से पूर्व गृह-अतिचार या गृह-भेदन करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(3) जो कोई, कारावास से दंडनीय अपराध करने के लिए प्रच्छन्न गृह-अतिचार का गृह-भेदन करेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी दंडनीय होगा, तथा यदि वह अपराध, जिसका किया जाना आशयित हो, चोरी हो, तो कारावास की अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी ।
(4) जो कोई, कारावास से दंडनीय कोई अपराध करने के लिए सूर्यास्त के पश्चात्‌ और सूर्योदय से पूर्व प्रच्छन्न गृह-अतिचार या गृह-भेदन करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि पांच वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा, तथा यदि वह अपराध जिसका किया जाना आशयित हो, चोरी हो, तो कारावास की अवधि चौदह वर्ष तक की हो सकेगी ।
(5) जो कोई, किसी व्यक्ति को उपहति कारित करने की या किसी व्यक्ति पर हमला करने की या किसी व्यक्ति का सदोष अवरोध करने की या किसी व्यक्ति को उपहति के, या हमले के, या सदोष अवरोध के भय में डालने की तैयारी करके, प्रच्छन्न गुह-अतिचार या गृह-भेदन करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(6) जो कोई, किसी व्यक्ति को उपहति कारित करने की या किसी व्यक्ति पर हमला करने की या किसी व्यक्ति का सदोष अवरोध या सूर्यास्त के पश्चात्‌ और सूर्योदय से पूर्व गृह-भेदन करने की या किसी व्यक्ति को उपहति के, या हमले के, या सदोष अवरोध के, भय में डालने की तैयारी करके, प्रच्छन्न गृह-अतिचार या गृह-भेदन करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि चौदह वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा
(7) जो कोई, प्रच्छन्न गृह-अतिचार या गृह-भैदन करते समय किसी व्यक्ति को घोर उपहति कारित करता है या किसी व्यक्ति की मृत्यु या घोर उपहति कारित करने का प्रयत्न करेगा, वह आजीवन कारावास से, या दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(8) यदि प्रच्छन्न गृह-अतिचार या गृह-भेदन सूर्यास्त के पश्चात्‌ और सूर्योदय से पूर्व करते समय ऐसे अपराध का दोषी कोई व्यक्ति स्वेच्छया किसी व्यक्ति की मृत्यु या घोर उपहति कारित करता है या मृत्यु या घोर उपहति कारित करने का प्रयत्न करता है, तो ऐसे प्रच्छन्न गृह-अतिचार या गृह-भेदन सूर्यास्त के पश्चात्‌ और सूर्योदय से पूर्व करने में संयुक्तत: संबंधित प्रत्येक व्यक्ति, आजीवन कारावास से, या दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant