SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 353
BNS Section 353 (IPC 505) — Statements conducing to public mischief
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 353 (पुरानी आईपीसी 505) — लोक-उपद्रव फैलाने वाले बयान या अफ़वाह
| Law / कानून | Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) |
|---|---|
| Section / धारा | 353 |
| Chapter / अध्याय | Chapter XIX — Of Criminal Intimidation, Insult, Annoyance, Defamation, Etc |
| Old law / पुरानी धारा | Indian Penal Code (IPC) — IPC 505 |
| Punishment / सज़ा | 3 वर्ष तक कारावास या जुर्माना या दोनों (उप-धारा 1); धार्मिक स्थल पर बढ़ी सज़ा |
सरल हिंदी सार
ऐसी झूठी सूचना, अफ़वाह या भय पैदा करने वाली बात फैलाना जिससे सेना, लोगों में भय पैदा हो, या वर्गों के बीच शत्रुता भड़के, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से फैलाना भी शामिल है।
संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)
| उप-धारा / Clause | संज्ञेय? | ज़मानती? | विचारण / Triable by |
|---|---|---|---|
| 353(1) | असंज्ञेय Non-cognizable | अज़मानती Non-bailable | कोई भी मजिस्ट्रेट Any Magistrate |
| 353(2) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | कोई भी मजिस्ट्रेट Any Magistrate |
| 353(3) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | कोई भी मजिस्ट्रेट Any Magistrate |
स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
BNS धारा 353 क्या है? / What is BNS Section 353?
Statements conducing to public mischief — लोक-उपद्रव फैलाने वाले बयान या अफ़वाह: ऐसी झूठी सूचना, अफ़वाह या भय पैदा करने वाली बात फैलाना जिससे सेना, लोगों में भय पैदा हो, या वर्गों के बीच शत्रुता भड़के, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से फैलाना भी शामिल है।
क्या BNS धारा 353 ज़मानती है? / Is BNS Section 353 bailable?
यह अपराध: अज़मानती (Non-bailable)
क्या BNS धारा 353 संज्ञेय है? / Is BNS Section 353 cognizable?
यह अपराध: 353(1) — असंज्ञेय; 353(2) — संज्ञेय; 353(3) — संज्ञेय
BNS धारा 353 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 353?
विचारण: कोई भी मजिस्ट्रेट (Any Magistrate)
BNS धारा 353 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 353?
3 वर्ष तक कारावास या जुर्माना या दोनों (उप-धारा 1); धार्मिक स्थल पर बढ़ी सज़ा
बीएनएस धारा 353 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 353?
BNS Section 353 = IPC 505. Statements conducing to public mischief
Full text (English)
(a) with intent to cause, or which is likely to cause, any officer, soldier, sailor or airman in the Army, Navy or Air Force of India to mutiny or otherwise disregard or fail in his duty as such; or od e
(b) with intent to cause, or which is likely to cause, fear or alarm to the public, or to any section of the public whereby any person may be induced to commit an offence against the State or against the public tranquillity; or aC
(c) with intent to incite, or which is likely to incite, any class or community of persons to commit any offence against any other class or community, di shall be punished with imprisonment which may extend to three years, or with fine, or with both.
(2) Whoever makes, publishes or circulates any statement or report containing false information, rumour or alarming news, including through electronic means, with intent to create or promote, or which is likely to create or promote, on grounds of religion, race, place of birth, residence, language, caste or community or any other ground whatsoever, feelings of enmity, hatred or ill will between different religious, racial, language or regional groups or castes or communities, shall be punished with imprisonment which may extend to three years, or with fine, or with both.
(3) Whoever commits an offence specified in sub-section (2) in any place of worship or in any assembly engaged in the performance of religious worship or religious ceremonies, shall be punished with imprisonment which may extend to five years and shall also be liable to fine.
Exception.—It does not amount to an offence, within the meaning of this section, when the person making, publishing or circulating any such statement, false information, rumour or report, has reasonable grounds for believing that such statement, false information, rumour or report is true and makes, publishes or circulates it in good faith and without any such intent as aforesaid.
पूरा पाठ (हिंदी)
(क) इस आशय से कि, या जिससे यह सम्भाव्य हो कि, भारत की सेना, नौसेना या वायुसेना का कोई अधिकारी, सैनिक, नाविक या वायुसैनिक विद्रोह करे या अन्यथा वह अपने उस नाते, अपने कर्तव्य की अवहेलना करे या उसके पालन में असफल रहे ; या
(ख) इस आशय से कि, या जिससे यह सम्भाव्य हो कि, लोक या लोक के किसी भाग को ऐसा भय या संत्रास कारित हो जिससे कोई व्यक्ति राज्य के विरुद्ध या लोक-प्रशान्ति के विरुद्ध अपराध करने के लिए उत्प्रेरित हो ; या
(ग) इस आशय से कि, या जिससे यह सम्भाव्य हो कि, उससे व्यक्तियों का कोई वर्ग या समुदाय किसी दूसरे वर्ग या समुदाय के विरुद्ध अपराध करने के लिए उद्दीप्त किया जाए,
रचता है, प्रकाशित करता है या परिचालित करता है, जिसके अंतर्गत इलैक्ट्रानिक माध्यम से रचना, प्रकाशन या परिचालन भी है, वह कारावास से, जो तीन वर्ष तक का हो सकेगा, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
(2) जो कोई, मिध्या जानकारी, जनश्रुति या संत्रासकारी समाचार अन्तर्विष्ट करने वाले किसी कथन या रिपोर्ट को, जिसके अन्तर्गत इलैक्ट्रानिक साधन के माध्यम से भी है इस आशय से कि, या जिससे यह संभाव्य हो कि, विभिन्न धार्मिक, मूलवंशीय, भाषायी या प्रादेशिक समूहों या जातियों या समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं, धर्म, मूलवंश, जन्म-स्थान, निवास-स्थान, भाषा, जाति या समुदाय के आधारों पर या अन्य किसी भी आधार पर पैदा या संप्रवर्तित हो, रचता है, प्रकाशित करता है या परिचालित करता है, वह कारावास से, जो तीन वर्ष तक का हो सकेगा, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
(3) जो कोई, उपधारा (2) में विनिर्दिष्ट अपराध, किसी पूजा के स्थान में या किसी जमाव में, जो धार्मिक पूजा या धार्मिक कर्म करने में लगा हुआ हो, करता है, वह कारावास से, जो पांच वर्ष तक का हो सकेगा, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
अपवाद-+ऐसा कोई कथन, मिथ्या जानकारी, जनश्रुति या रिपोर्ट इस धारा के अर्थ के अन्तर्गत अपराध की कोटि में नहीं आती, जब उसे रचने वाले, प्रकाशित करने वाले या परिचालित करने वाले व्यक्ति के पास इस विश्वास के लिए युक्तियुक्त आधार हो कि ऐसा कथन, मिथ्या जानकारी, जनश्रुति या रिपोर्ट सत्य है और वह उसे सद्भावपूर्वक तथा पूर्वोक्त जैसे किसी आशय के बिना रचता है, प्रकाशित करता है या परिचालित करता है ।
Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant