SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 51

BNS Section 51 (IPC 111) — Liability of abettor when one act abetted and different act done

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 51 (पुरानी आईपीसी 111)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा51
Chapter / अध्यायChapter IV — Of Abetment, Criminal Conspiracy And Attempt
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 111

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
51अपराध के अनुसार
As per the offence
अपराध के अनुसार
As per the offence
मूल अपराध का विचारण करने वाला न्यायालय
Court trying the original offence

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 51 क्या है? / What is BNS Section 51?
Liability of abettor when one act abetted and different act done

क्या BNS धारा 51 ज़मानती है? / Is BNS Section 51 bailable?
यह अपराध: अपराध के अनुसार (As per the offence)

क्या BNS धारा 51 संज्ञेय है? / Is BNS Section 51 cognizable?
यह अपराध: अपराध के अनुसार (As per the offence)

BNS धारा 51 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 51?
विचारण: मूल अपराध का विचारण करने वाला न्यायालय (Court trying the original offence)

बीएनएस धारा 51 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 51?
BNS Section 51 = IPC 111. Liability of abettor when one act abetted and different act done

Full text (English)

When an act is abetted and a different act is done, the abettor is liable for the act done, in the same manner and to the same extent as if he had directly abetted it:
Provided that the act done was a probable consequence of the abetment, and was committed under the influence of the instigation, or with the aid or in pursuance of the conspiracy which constituted the abetment.
Illustrations.
(a) A instigates a child to put poison into the food of Z, and gives him poison for that purpose. The child, in consequence of the instigation, by mistake puts the poison into the food of Y, which is by the side of that of Z. Here, if the child was acting under the influence of A’s instigation, and the act done was under the circumstances a probable consequence of the abetment, A is liable in the same manner and to the same extent as if he had instigated the child to put the poison into the food of Y.
(b) A instigates B to burn Z’s house, B sets fire to the house and at the same time commits theft of property there. A, though guilty of abetting the burning of the house, is not guilty of abetting the theft; for the theft was a distinct act, and not a probable consequence of the burning.
(c) A instigates B and C to break into an inhabited house at midnight for the purpose of robbery, and provides them with arms for that purpose. B and C break into the house, and being resisted by Z, one of the inmates, murder Z. Here, if that murder was the probable consequence of the abetment, A is liable to the punishment provided for murder.

पूरा पाठ (हिंदी)

जब किसी एक कार्य का दुष्प्ररण किया जाता है, और कोई भिन्न कार्य किया जाता है, तब दुष्प्ररेक उस किए गए कार्य के लिए उसी प्रकार से और उसी विस्तार तक दायित्व के अधीन है, मानो उसने सीधे उसी कार्य का दुष्प्रेरण किया हो :
परन्तु यह तब जबकि किया गया कार्य दुष्प्ररेण का अधिसम्भाव्य परिणाम था और उस उकसाहट के असर के अधीन या उस सहायता से या उस षड़यंत्र के अनुसरण में किया गया था जिससे वह दुष्प्ररण गठित होता है ।
(क) एक शिशु को य के भोजन में विष डालने के लिए क उकसाता है, और उस प्रयोजन से उसे विष परिदत्त करता है । वह शिशु उस उकसाहट के परिणामस्वरूप भूल से म के भोजन में, जो य के भोजन के पास रखा हुआ है, विष डाल देता है । यहां, यदि वह शिशु क के उकसाने के असर के अधीन उस कार्य को कर रहा था, और किया गया कार्य उन परिस्थितियों में उस दुष्प्ररेण का अधिसम्भाव्य परिणाम है, तो क उसी प्रकार और उसी विस्तार तक दायित्व के अधीन है, मानो उसने उस शिशु को म के भोजन में विष डालने के लिए उकसाया हो ।
(ख) ख को य का घर जलाने के लिए क उकसाता है । ख उस घर को आग लगा देता
है और उसी समय वहां सम्पत्ति की चोरी करता है । क यद्यपि घर को जलाने के दुष्प्रेरण का दोषी है, किन्तु चोरी के दुष्प्ररेण का दोषी नहीं है ; क्योंकि वह चोरी एक अलग कार्य थी और उस घर के जलाने का अधिसम्भाव्य परिणाम नहीं थी ।
(ग) ख और ग को बसे हुए घर में अर्धरात्रि में लूट के प्रयोजन से भैदन करने के लिए क उकसाता है, और उनको उस प्रयोजन के लिए आयुध देता है । ख और ग वह गृहभेदन करते हैं, और य द्वारा जो निवासियों में से एक है, प्रतिरोध किए जाने पर, य की हत्या कर देते हैं । यहां, यदि वह हत्या उस दुष्प्ररेण का अधिसम्भाव्य परिणाम थी, तो क हत्या के लिए उपबन्धित दण्ड से दण्डनीय है ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant