SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 70

BNS Section 70 (IPC 376D, 376DA, 376DB) — Gang rape

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 70 (पुरानी आईपीसी 376D, 376DA, 376DB) — सामूहिक बलात्कार

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा70
Chapter / अध्यायChapter V — Of Offences Against Woman And Child
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 376D, IPC 376DA, IPC 376DB
Punishment / सज़ाकम से कम 20 वर्ष कठोर कारावास, शेष प्राकृतिक जीवन तक + जुर्माना

सरल हिंदी सार

सामूहिक बलात्कार
एक महिला से कई लोगों द्वारा बलात्कार; हर व्यक्ति दोषी।

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
70(1)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session
70(2)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
सत्र न्यायालय
Court of Session

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 70 क्या है? / What is BNS Section 70?
Gang rape — सामूहिक बलात्कार: एक महिला से कई लोगों द्वारा बलात्कार; हर व्यक्ति दोषी।

क्या BNS धारा 70 ज़मानती है? / Is BNS Section 70 bailable?
यह अपराध: अज़मानती (Non-bailable)

क्या BNS धारा 70 संज्ञेय है? / Is BNS Section 70 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 70 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 70?
विचारण: सत्र न्यायालय (Court of Session)

BNS धारा 70 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 70?
कम से कम 20 वर्ष कठोर कारावास, शेष प्राकृतिक जीवन तक + जुर्माना

बीएनएस धारा 70 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 70?
BNS Section 70 = IPC 376D, 376DA, 376DB. Gang rape

Full text (English)

(1) Where a woman is raped by one or more persons constituting a group or acting in furtherance of a common intention, each of those persons shall be deemed to have committed the offence of rape and shall be punished with rigorous imprisonment for a term which shall not be less than twenty years, but which may extend to imprisonment for life which shall mean imprisonment for the remainder of that person’s natural life, and with fine:
Provided that such fine shall be just and reasonable to meet the medical expenses and rehabilitation of the victim:
Provided further that any fine imposed under this sub-section shall be paid to the victim.
(2) Where a woman under eighteen years of age is raped by one or more persons constituting a group or acting in furtherance of a common intention, each of those persons shall be deemed to have committed the offence of rape and shall be punished with imprisonment for life, which shall mean imprisonment for the remainder of that person’s natural life, and with fine, or with death:
Provided that such fine shall be just and reasonable to meet the medical expenses and rehabilitation of the victim:
Provided further that any fine imposed under this sub-section shall be paid to the victim.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जहां किसी महिला से, एक या अधिक व्यक्तियों द्वारा, एक समूह गठित... सामूहिक करके या सामान्य आशय को अग्रसर करने में कार्य करते हुए बलात्संग किया जाता है, वहां बलात्संग । उन व्यक्तियों में से प्रत्येक के बारे में यह समझा जाएगा कि उसने बलात्संग का अपराध किया है और वह ऐसी अवधि के कठिन कारावास से, जिसकी अवधि बीस वर्ष से कम की नहीं होगी, किंतु जो आजीवन कारावास, जिससे उस व्यक्ति के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास अभिप्रेत होगा, तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी
परंतु ऐसा जुर्माना पीड़िता के चिकित्सीय व्ययों को पूरा करने के लिए और पुनर्वास के लिए न्यायोचित और युक्तियुक्त होगा :
परंतु यह और कि इस उपधारा के अधीन अधिरोपित किसी भी जुर्माने का संदाय पीड़िता को किया जाएगा ।
(2) जहां अठारह वर्ष से कम आयु की किसी महिला से एक या अधिक व्यक्तियों द्वारा, एक समूह गठित करके या सामान्य आशय को अग्रसर करने में कार्य करते हुए, बलात्संग किया जाता है, वहां उन व्यक्तियों में से प्रत्येक के बारे में यह समझा जाएगा कि उसने बलात्संग का अपराध किया है और वह आजीवन कारावास से, जिससे उस व्यक्ति के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास अभिप्रेत है, और जुर्माने से, या मृत्युदंड से, दंडनीय होगा :
परन्तु ऐसा जुर्माना पीड़िता के चिकित्सीय व्ययों को पूरा करने के लिए और पुनर्वास के लिए न्यायोचित और युक्तियुक्त होगा :
परन्तु यह और कि इस उपधारा के अधीन अधिरोपित किसी भी जुर्माने का संदाय पीड़िता को किया जाएगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant