SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 127

BNSS Section 127 (CrPC 108) — Security for good behaviour from persons disseminating certain matters

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 127 (पुरानी सीआरपीसी 108)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा127
Chapter / अध्यायChapter IX — Security For Keeping The Peace And For Good Behaviour
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 108

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 127 क्या है? / What is BNSS Section 127?
Security for good behaviour from persons disseminating certain matters

बीएनएसएस धारा 127 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 127?
BNSS Section 127 = CrPC 108. Security for good behaviour from persons disseminating certain matters

Full text (English)

(1) When an Executive Magistrate receives information that there is within his local jurisdiction any person who, within or without such jurisdiction,—
(i) either orally or in writing or in any other manner, intentionally disseminates or attempts to disseminate or abets the dissemination of,—
(a) any matter the publication of which is punishable under section 152 or section 196 or section 197 or section 299 of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (45 of 2023); or
(b) any matter concerning a Judge acting or purporting to act in the discharge of his official duties which amounts to criminal intimidation or defamation under the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023;
(ii) makes, produces, publishes or keeps for sale, imports, exports, conveys, sells, lets to hire, distributes, publicly exhibits or in any other manner puts into circulation any obscene matter such as is referred to in section 294 of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023, and the Magistrate is of opinion that there is sufficient ground for proceeding, the Magistrate may, in the manner hereinafter provided, require such person to show cause why he should not be ordered to execute a bond or bail bond, for his good behaviour for such period, not exceeding one year, as the Magistrate thinks fit.
(2) No proceedings shall be taken under this section against the editor, proprietor, printer or publisher of any publication registered under, and edited, printed and published in conformity with, the rules laid down in the Press and Registration of Books Act, 1867 (25 of 1867) with reference to any matter contained in such publication except by the order or under the authority of the State Government or some officer empowered by the State Government in this behalf.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जब किसी कार्यपालक मजिस्ट्रेट को सूचना मिलती है कि उसकी स्थानीय अधिकारिता के भीतर कोई ऐसा व्यक्ति है जो ऐसी अधिकारिता के भीतर या बाहर--
(1) या तो मौखिक रूप से या लिखित रूप से या किसी अन्य रूप से निम्नलिखित बातें साशय फैलाता है या फैलाने का प्रयत्न करता है या फैलाने का दुष्प्रेरण करता है, अर्थात्‌ :--
(क) कोई ऐसी बात, जिसका प्रकाशन भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 52 या धारा 496 या धारा 97 या धारा 299 के अधीन दंडनीय है ; या
(ख) किसी न्यायाधीश से, जो अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में कार्य कर रहा है या कार्य करने का तात्पर्य रखता है, संबद्ध कोई बात जो भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अधीन आपराधिक अभिन्रास या मानहानि की कोटि में आती है ; या
(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 294 में यथानिर्दिष्ट कोई अश्लील वस्तु विक्रय के लिए बनाता, उत्पादित करता, प्रकाशित करता या रखता है, आयात करता है, निर्यात करता है, प्रवहण करता है, विक्रय करता है, भाड़े पर देता है, वितरित करता है, सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करता है या किसी अन्य प्रकार से परिचालित करता है,
और उस मजिस्ट्रेट की राय में कार्यवाही करने के लिए पर्याप्त आधार है, तब ऐसा मजिस्ट्रेट, ऐसे व्यक्ति से इसमें इसके पश्चात्‌ उपबंधित रीति से अपेक्षा कर सकता है कि वह कारण दर्शित करे कि एक वर्ष से अनधिक की इतनी अवधि के लिए, जितनी वह मजिस्ट्रेट ठीक समझे, उसे अपने सदाचार के लिए बंधपत्र या जमानतपत्र निष्पादित करने के लिए आदेश क्यों न दिया जाए ।
(2) प्रेस और पुस्तक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 867 में दिए गए नियमों के अधीन रजिस्ट्रीकृत, और उनके अनुरूप संपादित, मुद्रित और प्रकाशित किसी प्रकाशन में अंतर्विष्ट किसी बात के बारे में कोई कार्यवाही ऐसे प्रकाशन के संपादक, स्वत्वधारी, मुद्रक या प्रकाशक के विरुद्ध राज्य सरकार के, या राज्य सरकार द्वारा इस निमित्त सशक्त किए गए किसी अधिकारी के आदेश से या उसके प्राधिकार के अधीन ही की जाएगी, अन्यथा नहीं ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant