SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 227

BNSS Section 227 (CrPC 204) — Issue of process

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 227 (पुरानी सीआरपीसी 204) — प्रक्रिया जारी करना (समन या वारंट)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा227
Chapter / अध्यायChapter XVII — Commencement Of Proceedings Before Magistrates
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 204

सरल हिंदी सार

प्रक्रिया जारी करना (समन या वारंट)
मजिस्ट्रेट को कार्यवाही का पर्याप्त आधार दिखे तो समन-मामले में समन और वारंट-मामले में समन या वारंट जारी करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 227 क्या है? / What is BNSS Section 227?
Issue of process — प्रक्रिया जारी करना (समन या वारंट): मजिस्ट्रेट को कार्यवाही का पर्याप्त आधार दिखे तो समन-मामले में समन और वारंट-मामले में समन या वारंट जारी करता है।

बीएनएसएस धारा 227 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 227?
BNSS Section 227 = CrPC 204. Issue of process

Full text (English)

(1) If in the opinion of a Magistrate taking cognizance of an offence there is sufficient ground for proceeding, and the case appears to be—
(a) a summons-case, he shall issue summons to the accused for his attendance; or In di
(b) a warrant-case, he may issue a warrant, or, if he thinks fit, a summons, for causing the accused to be brought or to appear at a certain time before such Magistrate or (if he has no jurisdiction himself) some other Magistrate having jurisdiction:
Provided that summons or warrants may also be issued through electronic means.
(2) No summons or warrant shall be issued against the accused under sub-section (1) until a list of the prosecution witnesses has been filed.
(3) In a proceeding instituted upon a complaint made in writing, every summons or warrant issued under sub-section (1) shall be accompanied by a copy of such complaint.
(4) When by any law for the time being in force any process-fees or other fees are payable, no process shall be issued until the fees are paid and, if such fees are not paid within a reasonable time, the Magistrate may dismiss the complaint.
(5) Nothing in this section shall be deemed to affect the provisions of section 90.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) यदि किसी अपराध का संज्ञान करने वाले मजिस्ट्रेट की राय में कार्यवाही करने के लिए पर्याप्त आधार हैं और-- (क) मामला, समन-मामला प्रतीत होता है तो वह अभियुक्त की उपस्थिति के लिए उसे समन जारी करेगा ; या
(ख) मामला वारंट-मामला प्रतीत होता है तो वह अपने या (यदि उसकी अपनी अधिकारिता नहीं है तो) अधिकारिता वाले किसी अन्य मजिस्ट्रेट के समक्ष अभियुक्त के निश्चित समय पर लाए जाने या उपस्थित होने के लिए वारंट, या यदि ठीक समझता है समन, जारी कर सकता है ।
परन्तु समन या वारंट, इलैक्ट्रानिक साधनों के माध्यम से भी जारी किए जा सकेंगे ।
(2) अभियुक्त के विरुद्ध उपधारा (1) के अधीन तब तक कोई समन या वारंट जारी नहीं किया जाएगा जब तक अभियोजन के साक्षियों की सूची फाइल नहीं कर दी जाती है ।
(3) लिखित परिवाद पर संस्थित कार्यवाही में उपधारा (1) के अधीन जारी किए गए प्रत्येक समन या वारंट के साथ उस परिवाद की एक प्रतिलिपि होगी ।
(4) जब तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन कोई आदेशिका फीस या अन्य फीस संदेय है तब कोई आदेशिका तब तक जारी नहीं की जाएगी जब तक फीस नहीं दे दी जाती है और यदि ऐसी फीस उचित समय के भीतर नहीं दी जाती है तो मजिस्ट्रेट परिवाद को खारिज कर सकता है ।
(5) इस धारा की कोई बात धारा 90 के उपबंधों पर प्रभाव डालने वाली नहीं समझी जाएगी ॥
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant