SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 242

BNSS Section 242 (CrPC 219) — Offences of same kind within year may be charged together

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 242 (पुरानी सीआरपीसी 219) — एक वर्ष में एक ही प्रकार के अपराध

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा242
Chapter / अध्यायChapter XVIII — The Charge
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 219

सरल हिंदी सार

एक वर्ष में एक ही प्रकार के अपराध
पहले से आख़िरी अपराध के बीच 12 माह के भीतर किए गए एक ही प्रकार के पाँच तक अपराध एक ही विचारण में आरोपित और विचारित किए जा सकते हैं। एक ही प्रकार के अपराध वे हैं जिनमें BNS की एक ही धारा के तहत समान सज़ा हो।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 242 क्या है? / What is BNSS Section 242?
Offences of same kind within year may be charged together — एक वर्ष में एक ही प्रकार के अपराध: पहले से आख़िरी अपराध के बीच 12 माह के भीतर किए गए एक ही प्रकार के पाँच तक अपराध एक ही विचारण में आरोपित और विचारित किए जा सकते हैं। एक ही प्रकार के अपराध वे हैं जिनमें BNS की एक ही धारा के तहत समान सज़ा हो।

बीएनएसएस धारा 242 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 242?
BNSS Section 242 = CrPC 219. Offences of same kind within year may be charged together

Full text (English)

(1) When a person is accused of more offences than one of the same kind committed within the space of twelve months from the first to the last of such offences, whether in respect of the same person or not, he may be charged with, and tried at one trial for, any number of them not exceeding five.
(2) Offences are of the same kind when they are punishable with the same amount of punishment under the same section of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 or of any special or local law:
Provided that for the purposes of this section, an offence punishable under sub-section (2) of section 303 of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 shall be deemed to be an offence of the same kind as an offence punishable under section 305 of the said Sanhita, and that an offence punishable under any section of the said Sanhita, or of any special or local law, shall be deemed to be an offence of the same kind as an attempt to commit such offence, when such an attempt is an offence.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जब किसी व्यक्ति पर एक ही किस्म के ऐसे एक से अधिक अपराधों का अभियोग है, ऐसे अपराधों में से पहले अपराध से लेकर अंतिम अपराध, बारह मास के भीतर ही किए गए हैं, चाहे वे एक ही व्यक्ति के बारे में किए गए हों या नहीं, तब उस पर उनमें से पांच से अनधिक कितने ही अपराधों के लिए एक ही विचारण में आरोप लगाया और विचारण किया जा सकता है ।
(2) अपराध एक ही किस्म के तब होते हैं जब वे भारतीय न्याय संहिता, 2023 या किसी विशेष या स्थानीय विधि की एक ही धारा के अधीन समान दंड से दंडनीय होते हैं :
परंतु इस धारा के प्रयोजनों के लिए यह समझा जाएगा कि भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 303 की उपधारा (2) के अधीन दंडनीय अपराध उसी किस्म का अपराध है जिस किस्म का उक्त संहिता की धारा 305 के अधीन दंडनीय अपराध है, और भारतीय न्याय संहिता, 2023 या किसी विशेष या स्थानीय विधि की किसी धारा के अधीन दंडनीय अपराध उसी किस्म का अपराध है जिस किस्म का ऐसे अपराध करने का प्रयत्न है, जब ऐसा प्रयत्न ही अपराध हो ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant