SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 268

BNSS Section 268 (CrPC 245) — When accused shall be discharged

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 268 (पुरानी सीआरपीसी 245) — अभियुक्त कब उन्मोचित होगा (परिवाद पर वारंट-मामला)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा268
Chapter / अध्यायChapter XX — Trial Of Warrant-Cases By Magistrates
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 245

सरल हिंदी सार

अभियुक्त कब उन्मोचित होगा (परिवाद पर वारंट-मामला)
परिवाद पर चलने वाले वारंट-मामले में साक्ष्य के बाद भी आरोप निराधार लगे तो मजिस्ट्रेट अभियुक्त को उन्मोचित करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 268 क्या है? / What is BNSS Section 268?
When accused shall be discharged — अभियुक्त कब उन्मोचित होगा (परिवाद पर वारंट-मामला): परिवाद पर चलने वाले वारंट-मामले में साक्ष्य के बाद भी आरोप निराधार लगे तो मजिस्ट्रेट अभियुक्त को उन्मोचित करता है।

बीएनएसएस धारा 268 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 268?
BNSS Section 268 = CrPC 245. When accused shall be discharged

Full text (English)

(1) If, upon taking all the evidence referred to in section 267, the Magistrate considers, for reasons to be recorded, that no case against the accused has been made out which, if unrebutted, would warrant his conviction, the Magistrate shall discharge him.
(2) Nothing in this section shall be deemed to prevent a Magistrate from discharging the accused at any previous stage of the case if, for reasons to be recorded by such Magistrate, he considers the charge to be groundless.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) यदि धारा 267 में निर्दिष्ट सब साक्ष्य लेने पर मजिस्ट्रेट का, उन कारणों से, जो लेखबदूध किए जाएंगे, यह विचार है कि अभियुक्त के विरुद्ध ऐसा कोई मामला सिद्ध नहीं हुआ है जो अखंडित रहने पर उसकी दोषसिद्धि के लिए समुचित आधार हो तो मजिस्ट्रेट उसको उन्मोचित कर देगा ।
(2) इस धारा की कोई बात मजिस्ट्रेट को मामले के किसी पूर्वतन प्रक्रम में अभियुक्त को उस दशा में उन्मोचित करने से निवारित करने वाली न समझी जाएगी जिसमें ऐसा मजिस्ट्रेट ऐसे कारणों से, जो लेखबदूध किए जाएंगे, यह विचार करता है कि आरोप निराधार है ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant