SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 278

BNSS Section 278 (CrPC 255) — Acquittal or conviction

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 278 (पुरानी सीआरपीसी 255) — दोषमुक्ति या दोषसिद्धि (समन-मामला)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा278
Chapter / अध्यायChapter XXI — Trial Of Summons-Cases By Magistrates
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 255

सरल हिंदी सार

दोषमुक्ति या दोषसिद्धि (समन-मामला)
समन-मामले में साक्ष्य लेने के बाद मजिस्ट्रेट अभियुक्त को दोषमुक्त करता है या दोषी पाए जाने पर दंड देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 278 क्या है? / What is BNSS Section 278?
Acquittal or conviction — दोषमुक्ति या दोषसिद्धि (समन-मामला): समन-मामले में साक्ष्य लेने के बाद मजिस्ट्रेट अभियुक्त को दोषमुक्त करता है या दोषी पाए जाने पर दंड देता है।

बीएनएसएस धारा 278 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 278?
BNSS Section 278 = CrPC 255. Acquittal or conviction

Full text (English)

(1) If the Magistrate, upon taking the evidence referred to in section 277 and such further evidence, if any, as he may, of his own motion, cause to be produced, finds the accused not guilty, he shall record an order of acquittal.
(2) Where the Magistrate does not proceed in accordance with the provisions of section 364 or section 401, he shall, if he finds the accused guilty, pass sentence upon him according to law.
(3) A Magistrate may, under section 275 or section 278, convict the accused of any offence triable under this Chapter, which from the facts admitted or proved he appears to have committed, whatever may be the nature of the complaint or summons, if the Magistrate is satisfied that the accused would not be prejudiced thereby.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) यदि मजिस्ट्रेट धारा 277 में निर्दिष्ट साक्ष्य और ऐसा अतिरिक्त साक्ष्य, यदि कोई हो, जो वह स्वप्रेरणा से प्रस्तुत करवाए, लेने पर इस निष्कर्ष पर पहुंचता है कि अभियुक्त दोषी नहीं है तो वह दोषमुक्ति का आदेश अभिलिखित करेगा
(2) जहां मजिस्ट्रेट धारा 364 या धारा 40। के उपबंधों के अनुसार कार्यवाही नहीं करता है वहां यदि वह इस निष्कर्ष पर पहुंचता है कि अभियुक्त दोषी है तो वह विधि के अनुसार उसके बारे में दंडादेश दे सकेगा ।
(3 कोई मजिस्ट्रेट, धारा 275 या धारा 278 के अधीन, किसी अभियुक्त को, चाहे परिवाद या समन किसी भी प्रकार का रहा हो, इस अध्याय के अधीन विचारणीय किसी भी ऐसे अपराध के लिए, जो स्वीकृत या साबित तथ्यों से उसके द्वारा किया गया प्रतीत होता है, दोषसिद्ध कर सकता है यदि मजिस्ट्रेट का समाधान हो जाता है कि उससे अभियुक्त पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant