SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 290
BNSS Section 290 (CrPC 265B) — Application for plea bargaining
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 290 (पुरानी सीआरपीसी 265B) — अपराध स्वीकार कर समझौते (प्ली बारगेनिंग) का आवेदन
| Law / कानून | Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) |
|---|---|
| Section / धारा | 290 |
| Chapter / अध्याय | Chapter XXIII — Plea Bargaining |
| Old law / पुरानी धारा | Code of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 265B |
सरल हिंदी सार
आरोप तय होने के 30 दिन के भीतर अभियुक्त स्वेच्छा से प्ली बारगेनिंग के लिए आवेदन कर सकता है। यह कुछ गंभीर अपराधों में उपलब्ध नहीं है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
बीएनएसएस धारा 290 क्या है? / What is BNSS Section 290?
Application for plea bargaining — अपराध स्वीकार कर समझौते (प्ली बारगेनिंग) का आवेदन: आरोप तय होने के 30 दिन के भीतर अभियुक्त स्वेच्छा से प्ली बारगेनिंग के लिए आवेदन कर सकता है। यह कुछ गंभीर अपराधों में उपलब्ध नहीं है।
बीएनएसएस धारा 290 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 290?
BNSS Section 290 = CrPC 265B. Application for plea bargaining
Full text (English)
(2) The application under sub-section (1) shall contain a brief description of the case relating to which the application is filed including the offence to which the case relates and shall be accompanied by an affidavit sworn by the accused stating therein that he has voluntarily preferred, after understanding the nature and extent of punishment provided under the law for the offence, the plea bargaining in his case and that he has not previously been convicted by a Court in which he had been charged with the same offence.
(3) After receiving the application under sub-section (1), the Court shall issue notice to the Public Prosecutor or the complainant of the case and to the accused to appear on the date fixed for the case.
(4) When the Public Prosecutor or the complainant of the case and the accused appear on the date fixed under sub-section (3), the Court shall examine the accused in camera, where the other party in the case shall not be present, to satisfy itself that the accused has filed the application voluntarily and where—
(a) the Court is satisfied that the application has been filed by the accused voluntarily, it shall provide time, not exceeding sixty days, to the Public Prosecutor or the complainant of the case and the accused to work out a mutually satisfactory disposition of the case which may include giving to the victim by the accused the compensation and other expenses during the case and thereafter fix the date for further hearing of the case;
(b) the Court finds that the application has been filed involuntarily by the accused or he has previously been convicted by a Court in a case in which he had been charged with the same offence, it shall proceed further in accordance with the provisions of this Sanhita from the stage such application has been filed under sub-section (1).
पूरा पाठ (हिंदी)
(2) उपधारा (॥) के अधीन आवेदन में उस मामले का संक्षिप्त वर्णन होगा जिसके संबंध में आवेदन फाइल किया गया है, और उसमें उस अपराध का वर्णन भी होगा जिससे वह मामला संबंधित है तथा उसके साथ अभियुक्त का शपथ पत्र होगा जिसमें यह कथित होगा कि उसने विधि के अधीन उस अपराध के लिए उपबंधित दंड की प्रकृति और सीमा को समझने के पश्चात् अपने मामले में स्वेच्छा से सौदा अभिवाक् दाखिल किया है और
लागू होना ।
यह कि जिसमें उसे किसी न्यायालय द्वारा इससे पूर्व उसी अपराध में आरोपित ठहराया गया था, सिद्धदोष नहीं ठहराया गया है ।
(3) न्यायालय उपधारा (1) के अधीन आवेदन प्राप्त होने के पश्चात् लोक
अभियोजक या परिवादी को और साथ ही अभियुक्त को मामले में नियत तारीख को उपस्थित होने के लिए सूचना जारी करेगा ।
(4) जहां उपधारा (3) के अधीन नियत तारीख को लोक अभियोजक या मामले का
परिवादी और अभियुक्त उपस्थित होते हैं, वहां न्यायालय अपना समाधान करने के लिए कि अभियुक्त ने आवेदन स्वेच्छा से दाखिल किया है, अभियुक्त की बंद कमरे में परीक्षा
करेगा, जहां मामले का दूसरा पक्षकार उपस्थित नहीं होगा और जहां-
(क) न्यायालय का यह समाधान हो जाता है कि वह आवेदन अभियुक्त द्वारा स्वेच्छा से फाइल किया गया है, वहां वह लोक अभियोजक या परिवादी और अभियुक्त को मामले के पारस्परिक संतोषप्रद निपटारे के लिए साठ दिन से अनधिक का समय देगा जिसमें अभियुक्त द्वारा पीड़ित व्यक्ति को मामले के दौरान प्रतिकर और अन्य खर्च देना सम्मिलित है और तत्पश्चात् मामले की आगे सुनवाई के लिए तारीख नियत करेगा ;
(ख) न्यायालय को यह पता चलता है कि आवेदन अभियुक्त द्वारा स्वेच्छा से फाइल नहीं किया गया है, या उसे किसी न्यायालय द्वारा किसी मामले में जिसमें उस पर उसी अपराध का आरोप था, सिद्धदोष ठहराया गया है तो वह इस संहिता के उपबंधों के अनुसार, उस प्रक्रम से जहां उपधारा (1) के अधीन ऐसा आवेदन फाइल किया गया है, आगे कार्यवाही करेगा ।
Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant