SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 438

BNSS Section 438 (CrPC 397) — Calling for records to exercise powers of revision

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 438 (पुरानी सीआरपीसी 397) — पुनरीक्षण

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा438
Chapter / अध्यायChapter XXXII —
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 397
Punishment / सज़ा—

सरल हिंदी सार

पुनरीक्षण
उच्च न्यायालय/सत्र न्यायाधीश अधीनस्थ न्यायालय के रिकॉर्ड मँगाकर पुनरीक्षण कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 438 क्या है? / What is BNSS Section 438?
Calling for records to exercise powers of revision — पुनरीक्षण: उच्च न्यायालय/सत्र न्यायाधीश अधीनस्थ न्यायालय के रिकॉर्ड मँगाकर पुनरीक्षण कर सकते हैं।

बीएनएसएस धारा 438 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 438?
BNSS Section 438 = CrPC 397. Calling for records to exercise powers of revision

Full text (English)

(1) The High Court or any Sessions Judge may call for and examine the record of any proceeding before any inferior Criminal Court situate within its or his local jurisdiction for the purpose of satisfying itself or himself as to the correctness, legality or propriety of any finding, sentence or order, recorded or passed, and as to the regularity of any proceedings of such inferior Court, and may, when calling, for such record, direct that the execution of any sentence or order be suspended, and if the accused is in confinement that he be released on his own bond or bail bond pending the examination of the record.
Explanation.—All Magistrates, whether Executive or Judicial, and whether exercising original or appellate jurisdiction, shall be deemed to be inferior to the Sessions Judge for the purposes of this subsection and of section 439.
(2) The powers of revision conferred by sub-section (1) shall not be exercised in relation to any interlocutory order passed in any appeal, inquiry, trial or other proceeding.
(3) If an application under this section has been made by any person either to the High Court or to the Sessions Judge, no further application by the same person shall be entertained by the other of them.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) उच्च न्यायालय या कोई सेशन न्यायाधीश अपनी स्थानीय अधिकारिता के भीतर स्थित किसी अवर दंड न्यायालय के समक्ष की किसी कार्यवाही के अभिलेख को, किसी अभिलिखित या पारित किए गए निष्कर्ष, दंडादेश या आदेश की शुद्धता, वैधता या औचित्य के बारे में और ऐसे अवर न्यायालय की किन्हीं कार्यवाहियों की नियमितता के बारे में अपना समाधान करने के प्रयोजन से, मंगा सकेगा और उसकी परीक्षा कर सकेगा और ऐसा अभिलेख मंगाते समय निदेश दे सकेगा कि अभिलेख की परीक्षा लंबित रहने तक किसी दंडादेश या आदेश का निष्पादन निलंबित किया जाए और यदि अभियुक्त परिरोध में है तो उसे उसके बंधपत्र या जमानतपत्र पर छोड़ दिया जाए ।
स्पष्टीकरण--सभी मजिस्ट्रेट, चाहे वे कार्यपालक हों या न्यायिक, और चाहे वे आरंभिक अधिकारिता का प्रयोग कर रहे हों, या अपीली अधिकारिता का, इस उपधारा के और धारा 439 के प्रयोजनों के लिए सेशन न्यायाधीश से अवर समझे जाएंगे ।
(2) उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त पुनरीक्षण की शक्तियों का प्रयोग किसी अपील, जांच, विचारण या अन्य कार्यवाही में पारित किसी अंतर्वर्ती आदेश के संबंध में नहीं किया जाएगा ॥
(3) यदि किसी व्यक्ति द्वारा इस धारा के अधीन आवेदन या तो उच्च न्यायालय को या सेशन न्यायाधीश को किया गया है, तो उसी व्यक्ति द्वारा कोई और आवेदन उनमें से दूसरे के द्वारा ग्रहण नहीं किया जाएगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant