SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 466

BNSS Section 466 (CrPC 426) — Sentence on escaped convict when to take effect

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 466 (पुरानी सीआरपीसी 426)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा466
Chapter / अध्यायChapter XXXIV — Execution, Suspension, Remission And Commutation Of Sentences
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 426

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 466 क्या है? / What is BNSS Section 466?
Sentence on escaped convict when to take effect

बीएनएसएस धारा 466 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 466?
BNSS Section 466 = CrPC 426. Sentence on escaped convict when to take effect

Full text (English)

(1) When a sentence of death, imprisonment for life or fine is passed under this Sanhita on an escaped convict, such sentence shall, subject to the provisions hereinbefore contained, take effect immediately.
(2) When a sentence of imprisonment for a term is passed under this Sanhita on an escaped convict, —
(a) if such sentence is severer in kind than the sentence which such convict was undergoing when he escaped, the new sentence shall take effect immediately;
(b) if such sentence is not severer in kind than the sentence which such convict was undergoing when he escaped, the new sentence shall take effect after he has suffered imprisonment for a further period equal to that which, at the time of his escape, remained unexpired of his former sentence.
(3) For the purposes of sub-section (2), a sentence of rigorous imprisonment shall be deemed to be severer in kind than a sentence of simple imprisonment.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जब निकल भागे सिद्धदोष को इस संहिता के अधीन मृत्यु, आजीवन कारावास या जुर्माने का दंडादेश दिया जाता है तब ऐसा दंडादेश इसमें इसके पूर्व अन्तर्विष्ट उपबंधों के अधीन रहते हुए तुरन्त प्रभावी हो जाएगा ।
(2) जब निकल भागे सिद्धदोष को इस संहिता के अधीन किसी अवधि के कारावास का दंडादेश दिया जाता है, तब,--
(क) यदि ऐसा दंडादेश उस दंडादेश से कठोरतर किस्म का हो जिसे ऐसा सिद्धदोष, जब वह निकल भागा था, तब भोग रहा था तो नया दंडादेश तुरन्त प्रभावी हो जाएगा ;
(ख) यदि ऐसा दंडादेश उस दंडादेश से कठोरतर किस्म का न हो जिसे ऐसा सिद्धदोष, जब वह निकल भागा था तब, भोग रहा था, तो नया दंडादेश, उसके द्वारा उस अतिरिक्त अवधि के लिए कारावास भोग लिए जाने के पश्चात्‌ प्रभावी होगा, जो उसके निकल भागने के समय उसके पूर्ववर्ती दंडादेश की शेष अवधि के बराबर है । (3) उपधारा (2) के प्रयोजनों के लिए, कठिन कारावास का दंडादेश सादा कारावास
के दंडादेश से कठोरतर किस्म का समझा जाएगा ॥
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant