SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 485

BNSS Section 485 (CrPC 441) — Bond of accused and sureties

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 485 (पुरानी सीआरपीसी 441)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा485
Chapter / अध्यायChapter XXXV — Provisions As To Bail And Bonds
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 441

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 485 क्या है? / What is BNSS Section 485?
Bond of accused and sureties

बीएनएसएस धारा 485 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 485?
BNSS Section 485 = CrPC 441. Bond of accused and sureties

Full text (English)

(1) Before any person is released on bond or bail bond, a bond for such sum of money as the police officer or Court, as the case may be, thinks sufficient shall be executed by such person, and, when he is released on bond or bail bond, by one or more sufficient sureties conditioned that such person shall attend at the time and place mentioned in the bond, and shall continue so to attend until otherwise directed by the police officer or Court, as the case may be.
(2) Where any condition is imposed for the release of any person on bail, the bond or bail bond shall also contain that condition.
(3) If the case so requires, the bond or bail bond shall also bind the person released on bail to appear when called upon at the High Court, Court of Session or other Court to answer the charge.
(4) For the purpose of determining whether the sureties are fit or sufficient, the Court may accept affidavits in proof of the facts contained therein relating to the sufficiency or fitness of the sureties, or, if it considers necessary, may either hold an enquiry itself or cause an inquiry to be made by a Magistrate subordinate to the Court, as to such sufficiency or fitness.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) किसी व्यक्ति को बंधपत्र पर या जमानतपत्र पर छोड़े जाने के पूर्व, उस व्यक्ति द्वारा, इतनी धनराशि के लिए जितनी, यथास्थिति, पुलिस अधिकारी या न्यायालय पर्याप्त समझे, बंधपत्र निष्पादित किया जाएगा, और जब उसे बंधपत्र या जमानतपत्र पर छोड़ा जाएगा तो एक या अधिक पर्याप्त प्रतिभूओं द्वारा यह सशर्त माना जाएगा कि ऐसा व्यक्ति बंधपत्र में वर्णित समय और स्थान पर उपस्थित होगा और जब तक, यथास्थिति, पुलिस अधिकारी या न्यायालय द्वारा अन्यथा निदेश नहीं दिया जाता है इस प्रकार निरंतर उपस्थित होता रहेगा ।
(2) जहां किसी व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने के लिए कोई शर्त अधिरोपित की गई है, वहां बंधपत्र या जमानतपत्र में वह शर्त भी अंतर्विष्ट होगी ।
(3) यदि मामले से ऐसा अपेक्षित है, तो बंधपत्र या जमानतपत्र द्वारा, जमानत पर छोड़े गए व्यक्ति को अपेक्षा किए जाने पर आरोप का उत्तर देने के लिए उच्च न्यायालय, सेशन न्यायालय या अन्य न्यायालय में उपस्थित होने के लिए भी आबद्ध किया जाएगा ।
(4) यह अवधारित करने के प्रयोजन के लिए कि क्या प्रतिभू उपयुक्त या पर्याप्त है या नहीं, न्यायालय शपथपत्रों को, प्रतिभुओं के पर्याप्त या उपयुक्त होने के बारे में उनमें अन्तर्विष्ट बातों के सबूत के रूप में, स्वीकार कर सकेगा या यदि न्यायालय आवश्यक समझे तो वह ऐसे पर्याप्त या उपयुक्त होने के बारे में या तो स्वयं जांच कर सकेगा या अपने अधीनस्थ किसी मजिस्ट्रेट से जांच करवा सकेगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant