SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 506

BNSS Section 506 (CrPC 460) — Irregularities which do not vitiate proceedings

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 506 (पुरानी सीआरपीसी 460)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा506
Chapter / अध्यायChapter XXXVII — Irregular Proceedings
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 460

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 506 क्या है? / What is BNSS Section 506?
Irregularities which do not vitiate proceedings

बीएनएसएस धारा 506 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 506?
BNSS Section 506 = CrPC 460. Irregularities which do not vitiate proceedings

Full text (English)

If any Magistrate not empowered by law to do any of the following things, namely:—
(a) to issue a search-warrant under section 97;
(b) to order, under section 174, the police to investigate an offence;
(c) to hold an inquest under section 196;
(d) to issue process under section 207, for the apprehension of a person within his local jurisdiction who has committed an offence outside the limits of such jurisdiction;
(e) to take cognizance of an offence under clause (a) or clause (b) of sub-section (1) of section 210;
(f) to make over a case under sub-section (2) of section 212;
(g) to tender a pardon under section 343;
(h) to recall a case and try it himself under section 450; or
(i) to sell property under section 504 or section 505, erroneously in good faith does that thing, his proceedings shall not be set aside merely on the ground of his not being so empowered.

पूरा पाठ (हिंदी)

यदि कोई मजिस्ट्रेट, जो निम्नलिखित बातों में से किसी को करने के लिए विधि द्वारा सशक्त नहीं है, गलती से सद्‌भावपूर्वक उस बात को करता है तो उसकी कार्यवाहियों को केवल इस आधार पर कि वह ऐसे सशक्त नहीं था अपास्त नहीं किया जाएगा, अर्थात्‌ :--
(क) धारा 97 के अधीन तलाशी-वारंट जारी करना ;
(ख) किसी अपराध का अन्वेषण करने के लिए पुलिस को धारा 74 के अधीन आदेश देना ;
(ग) धारा 96 के अधीन मृत्यु-समीक्षा करना ;
(घ) अपनी स्थानीय अधिकारिता के भीतर के उस व्यक्ति को, जिसने ऐसी अधिकारिता की सीमाओं के बाहर अपराध किया है, पकड़ने के लिए धारा 207 के अधीन आदेशिका जारी करना ;
(ड) किसी अपराध का धारा 240 की उपधारा (1) के खंड (क) या खंड (ख) के अधीन संज्ञान करना ;
(च) किसी मामले को धारा 242 की उपधारा (2) के अधीन हवाले करना ;
(छ) धारा 343 के अधीन क्षमादान करना ;
(ज) धारा 450 के अधीन मामले को वापस मंगाना और उसका स्वयं विचारण करना ; या
(झ) धारा 504 या धारा 505 के अधीन सम्पत्ति का विक्रय ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant