SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 81

BNSS Section 81 (CrPC 79) — Warrant directed to police officer for execution outside jurisdiction

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 81 (पुरानी सीआरपीसी 79)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा81
Chapter / अध्यायChapter VI — Processes To Compel Appearance
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 79

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 81 क्या है? / What is BNSS Section 81?
Warrant directed to police officer for execution outside jurisdiction

बीएनएसएस धारा 81 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 81?
BNSS Section 81 = CrPC 79. Warrant directed to police officer for execution outside jurisdiction

Full text (English)

(1) When a warrant directed to a police officer is to be executed beyond the local jurisdiction of the Court issuing the same, he shall ordinarily take it for endorsement either to an Executive Magistrate or to a police officer not below the rank of an officer in charge of a police station, within the local limits of whose jurisdiction the warrant is to be executed.
(2) Such Magistrate or police officer shall endorse his name thereon and such endorsement shall be sufficient authority to the police officer to whom the warrant is directed to execute the same, and the local police shall, if so required, assist such officer in executing such warrant.
(3) Whenever there is reason to believe that the delay occasioned by obtaining the endorsement of the Magistrate or police officer within whose local jurisdiction the warrant is to be executed will prevent such execution, the police officer to whom it is directed may execute the same without such endorsement in any place beyond the local jurisdiction of the Court which issued it.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जब पुलिस अधिकारी को निदेशित वारंट का निष्पादन उसे जारी करने वाले न्यायालय की स्थानीय अधिकारिता के बाहर किया जाना है तब वह पुलिस अधिकारी उसे पृष्ठांकन के लिए साधारणतया ऐसे कार्यपालक मजिस्ट्रेट के पास, या पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी से अनिम्न पंक्ति के पुलिस अधिकारी के पास, जिसकी अधिकारिता की स्थानीय सीमाओं के भीतर उस वारंट का निष्पादन किया जाना है, ले जाएगा ।
(2) ऐसा मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी उस पर अपना नाम पृष्ठांकित करेगा और ऐसा पृष्ठांकन उस पुलिस अधिकारी के लिए, जिसको वह वारंट निदेशित किया गया है, उसका निष्पादन करने के लिए पर्याप्त प्राधिकार होगा और स्थानीय पुलिस, यदि ऐसी अपेक्षा की जाती है तो ऐसे अधिकारी की ऐसे वारंट का निष्पादन करने में सहायता करेगी ।
(3) जब कभी यह विश्वास करने का कारण है कि उस मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी
का, जिसकी स्थानीय अधिकारिता के भीतर वह वारंट निष्पादित किया जाना है, पृष्ठांकन प्राप्त करने में होने वाले विलंब से ऐसा निष्पादन नहीं हो पाएगा, तब वह पुलिस अधिकारी, जिसे वह निदेशित किया गया है, उसका निष्पादन उस न्यायालय की जिसने उसे जारी किया है, स्थानीय अधिकारिता से परे किसी स्थान में ऐसे पृष्ठांकन के बिना कर सकेगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant