SUMI SETU › Laws / कानून › BSA › Section 127

BSA Section 127 (Evidence Act 121) — Judges and Magistrates

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 (बीएसए) धारा 127 (पुरानी साक्ष्य अधिनियम 121) — न्यायाधीश और मजिस्ट्रेट

Law / कानूनBharatiya Sakshya Adhiniyam, 2023 (BSA)
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 (बीएसए)
Section / धारा127
Chapter / अध्यायChapter IX — Of Witnesses
Old law / पुरानी धाराIndian Evidence Act, 1872 — Evidence Act 121

सरल हिंदी सार

न्यायाधीश और मजिस्ट्रेट
कोई न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट अपने न्यायालयीन आचरण या कार्यवाही में अपने सामने हुई बात के बारे में, उच्चतर न्यायालय के आदेश के बिना, उत्तर देने को बाध्य नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएसए धारा 127 क्या है? / What is BSA Section 127?
Judges and Magistrates — न्यायाधीश और मजिस्ट्रेट: कोई न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट अपने न्यायालयीन आचरण या कार्यवाही में अपने सामने हुई बात के बारे में, उच्चतर न्यायालय के आदेश के बिना, उत्तर देने को बाध्य नहीं है।

बीएसए धारा 127 पुरानी साक्ष्य अधिनियम की कौन-सी धारा है? / Which old Evidence Act section is BSA Section 127?
BSA Section 127 = Evidence Act 121. Judges and Magistrates

Full text (English)

No Judge or Magistrate shall, except upon the special order of some Court to which he is subordinate, be compelled to answer any question as to his own conduct in Court as such Judge or Magistrate, or as to anything which came to his knowledge in Court as such Judge or Magistrate; but he may be examined as to other matters which occurred in his presence whilst he was so acting.
Illustrations.
(a) A, on his trial before the Court of Session, says that a deposition was improperly taken by B, the Magistrate. B cannot be compelled to answer questions as to this, except upon the special order of a superior Court.
(b) A is accused before the Court of Session of having given false evidence before B, a Magistrate. B cannot be asked what A said, except upon the special order of the superior Court.
(c) A is accused before the Court of Session of attempting to murder a police officer whilst on his trial before B, a Sessions Judge. B may be examined as to what occurred.

पूरा पाठ (हिंदी)

कोई भी न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट, न्यायालय में ऐसे न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट के नाते अपने स्वयं के आचरण के बारे में, या ऐसी किसी बात के बारे में, जिसका ज्ञान उसे ऐसे न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट के नाते न्यायालय में हुआ, किन्हीं प्रश्नों का उत्तर देने के लिए ऐसे किसी भी न्यायालय के विशेष आदेश के सिवाय, जिसके वह अधीनस्थ है, विवश नहीं किया जाएगा, किन्तु अन्य बातों के बारे में, जो उसकी उपस्थिति में उस समय घटित हुई थीं, जब वह ऐसे कार्य कर रहा था उसकी परीक्षा की जा सकेगी ।
(क) सेशन न्यायालय के समक्ष अपने विचारण में क कहता है कि मजिस्ट्रेट ख द्वारा अभिसाक्ष्य अनुचित रूप से लिया गया था । इसके बारे में प्रश्नों का उत्तर देने के लिए क को किसी वरिष्ठ न्यायालय के विशेष आदेश के सिवाय, विवश नहीं किया जा सकता ।
(ख) मजिस्ट्रेट ख के समक्ष मिथ्या साक्ष्य देने का क सेशन न्यायालय के समक्ष अभियुक्त है । वरिष्ठ न्यायालय के विशेष आदेश के सिवाय, ख से यह नहीं पूछा जा सकता कि क ने क्या कहा था ।
(ग) क सेशन न्यायालय के समक्ष इसलिए अभियुक्त है कि उसने सेशन न्यायाधीश ख के समक्ष विचारित होते समय किसी पुलिस अधिकारी की हत्या करने का प्रयत्न किया । ख की यह परीक्षा की जा सकेगी कि क्या घटित हुआ था ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Sakshya Adhiniyam, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BSA sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant