SUMI SETU › Laws / कानून › BSA › Section 158

BSA Section 158 (Evidence Act 155) — Impeaching credit of witness

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 (बीएसए) धारा 158 (पुरानी साक्ष्य अधिनियम 155)

Law / कानूनBharatiya Sakshya Adhiniyam, 2023 (BSA)
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 (बीएसए)
Section / धारा158
Chapter / अध्यायChapter X — Of Examination Of Witnesses
Old law / पुरानी धाराIndian Evidence Act, 1872 — Evidence Act 155

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएसए धारा 158 क्या है? / What is BSA Section 158?
Impeaching credit of witness

बीएसए धारा 158 पुरानी साक्ष्य अधिनियम की कौन-सी धारा है? / Which old Evidence Act section is BSA Section 158?
BSA Section 158 = Evidence Act 155. Impeaching credit of witness

Full text (English)

The credit of a witness may be impeached in the following ways by the adverse party, or, with the consent of the Court, by the party who calls him—
(a) by the evidence of persons who testify that they, from their knowledge of the witness, believe him to be unworthy of credit;
(b) by proof that the witness has been bribed, or has accepted the offer of a bribe, or has received any other corrupt inducement to give his evidence;
(c) by proof of former statements inconsistent with any part of his evidence which is liable to be contradicted.
Explanation.—A witness declaring another witness to be unworthy of credit may not, upon his examination-in-chief, give reasons for his belief, but he may be asked his reasons in cross-examination, and the answers which he gives cannot be contradicted, though, if they are false, he may afterwards be charged with giving false evidence.
Illustrations.
(a) A sues B for the price of goods sold and delivered to B. C says that he delivered the goods to B. Evidence is offered to show that, on a previous occasion, he said that he had not delivered goods to B. The evidence is admissible.
(b) A is accused of the murder of B. C says that B, when dying, declared that A had given B the wound of which he died. Evidence is offered to show that, on a previous occasion, C said that B, when dying, did not declare that A had given B the wound of which he died. The evidence is admissible.

पूरा पाठ (हिंदी)

किसी साक्षी की विश्वसनीयता पर प्रतिपक्षी द्वारा, या न्यायालय की सम्मति से उस पक्षकार द्वारा, जिसने उसे बुलाया है, निम्नलिखित प्रकारों से अधिक्षेप किया जा सकेगा--
(क) उन व्यक्तियों के साक्ष्य द्वारा, जो यह परिसाक्ष्य देते हैं कि साक्षी के बारे में अपने ज्ञान के आधार पर, वे उसे विश्वसनीयता का अपात्र समझते हैं ;
(ख) इस सबूत द्वारा कि साक्षी को रिश्वत दी गई है या उसने रिश्वत की प्रस्थापना स्वीकार कर ली है या उसे अपना साक्ष्य देने के लिए कोई अन्य भ्रष्ट उत्प्रेरणा मिली है ;
(ग) उसके साक्ष्य के किसी ऐसे भाग से असंगत पिछले कथनों के सबूत द्वारा, जिसका खण्डन किया जा सकता है । स्पष्टीकरण--कोई साक्षी जो किसी अन्य साक्षी को विश्वसनीयता के लिए अपात्र
घोषित करता है, उससे की गई मुख्य परीक्षा में उसके विश्वास के कारणों को चाहे न बताए, किन्तु प्रतिपरीक्षा में उससे उनके कारणों को पूछा जा सकेगा, और उन उत्तरों का, जिन्हें वह देता है, खण्डन नहीं किया जा सकता, तथापि यदि वे मिथ्या है, तो तत्पश्चात्‌ उस पर मिथ्या साक्ष्य देने का आरोप लगाया जा सकेगा ।
(क) ख को बेचे गए और परिदान किए गए माल के मूल्य के लिए ख पर क वाद लाता है । ग कहता है कि उसने ख को माल का परिदान किया । यह दर्शित करने के लिए साक्ष्य प्रस्थापित किया जाता है कि किसी पूर्व अवसर पर उसने कहा था कि उसने उस माल का परिदान ख को नहीं किया था । यह साक्ष्य ग्राहय है ।
(ख) क, ख की हत्या का अभियुक्त है । ग कहता है कि ख ने मरते समय यह घोषित किया था कि क ने ख को यह घाव दिया था, जिससे वह मर गया । यह दर्शित करने के लिए साक्ष्य प्रस्थापित किया जाता है कि किसी पूर्व अवसर पर ग ने कहा था किख9ने मृत्यु के समय यह घोषित नहीं किया कि क ने ख को वह घाव दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हुई । यह साक्ष्य ग्राहय है ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Sakshya Adhiniyam, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BSA sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant