SUMI SETU › Laws / कानून › Constitution › Article 243

Article 243 — Definitions

भारत का संविधान अनुच्छेद 243 — परिभाषाएं

Law / कानूनConstitution of India
भारत का संविधान
Article / अनुच्छेद243
Chapter / अध्यायPart IX — The Panchayats

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

संविधान अनुच्छेद 243 क्या है? / What is Article 243?
Definitions

Full text (English)

In this Part, unless the context otherwise requires,—
(a) “district” means a district in a State;
(b) “Gram Sabha” means a body consisting of persons registered in the electoral rolls relating to a village comprised within the area of Panchayat at the village level;
(c) “intermediate level” means a level between the village and district levels specified by the Governor of a State by public notification to be the intermediate level for the purposes of this Part;
(d) “Panchayat” means an institution (by whatever name called) of self-government constituted under article 243B, for the rural areas;
(e) “Panchayat area” means the territorial area of a Panchayat;
(f) “Population” means the population as ascertained at the last preceding census of which the relevant figures have been published;
(g) “village” means a village specified by the Governor by public notification to be a village for the purposes of this Part and includes a group of villages so specified.

पूरा पाठ (हिंदी)

इस भाग में, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो,-- (क) “जिला” से किसी राज्य का जिला अभिप्रेत है;
(ख) “ग्राम सभा” से ग्राम स्तर पर पंचायत के क्षेत्र के भीतर समाविष्ट किसी ग्राम से संबंधित निर्वाचक नामावली में रजिस्ट्रीकृत व्यक्तियों से मिलकर बना निकाय अभिप्रेत है;
(ग). “मध्यवर्ती स्तर” से ग्राम और जिला स्तरों के बीच का ऐसा स्तर अभिप्रेत है जिसे किसी राज्य का राज्यपाल, इस भाग के प्रयोजनों के लिए, लोक अधिसूचना द्वारा, मध्यवर्ती स्तर के रूप में विनिर्दिष्ट करे;
(घ) “पंचायत” से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनुच्छेद 243ख के अधीन गठित स्वायत्त शासन की कोई संस्था (चाहे वह किसी भी नाम से ज्ञात हो) अभिप्रेत है;
(ड) “पंचायत क्षेत्र” से पंचायत का प्रादेशिक क्षेत्र अभिप्रेत है;
(च) “जनसंख्या” से ऐसी अंतिम पूर्ववर्ती जनगणना में अभिनिश्चित की गई जनसंख्या अभिप्रेत है जिसके सुसंगत आंकड़े प्रकाशित हो गए हैं;
(छ) “ग्राम” से राज्यपाल द्वारा इस भाग के प्रयोजनों के लिए, लोक अधिसूचना द्वारा, ग्राम के रूप में विनिर्दिष्ट ग्राम अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत इस प्रकार विनिर्दिष्ट ग्रामों का समूह भी है ।

Source: India Code — The Constitution of India (As on 10 Sep 2026). All Constitution articles

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant