SUMI SETU › Laws / कानून › Constitution › Article 34

Article 34 — Restriction on rights conferred by this Part while martial law is in force in any area

भारत का संविधान अनुच्छेद 34 — जब किसी क्षेत्र में सेना विधि प्रवृत्त है तब इस भाग द्वारा प्रदत्त अधिकारों पर निर्बन्धन

Law / कानूनConstitution of India
भारत का संविधान
Article / अनुच्छेद34
Chapter / अध्यायPart III — Fundamental Rights

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

संविधान अनुच्छेद 34 क्या है? / What is Article 34?
Restriction on rights conferred by this Part while martial law is in force in any area

Full text (English)

Notwithstanding anything in the foregoing provisions of this Part, Parliament may by law indemnify any person in the service of the Union or of a State or any other person in respect of any act done by him in connection with the maintenance or restoration of order in any area within the territory of India where martial law was in force or validate any sentence passed, punishment inflicted, forfeiture ordered or other act done under martial law in such area.

पूरा पाठ (हिंदी)

इस भाग के पूर्वगगामी उपबंधों में किसी बात के होते हुए भी, संसद्‌ विधि द्वारा संघ या किसी राज्य की सेवा में किसी व्यक्ति की या किसी अन्य व्यक्ति की किसी ऐसे कार्य के संबंध में क्षतिपूर्ति कर सकेगी जो उसने भारत के राज्यक्षेत्र के भीतर किसी ऐसे क्षेत्र में, जहां सेना विधि प्रवृत्त थी, व्यवस्था के बनाए रखने या पुनःस्थापन के संबंध में किया है या ऐसे क्षेत्र में सेना विधि के अधीन पारित दंडादेश, दिए गए दंड, आदिष्ट समपहरण या किए गए अन्य कार्य को विधिमान्य कर सकेगी ।

Source: India Code — The Constitution of India (As on 10 Sep 2026). All Constitution articles

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant