SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Section 105

CPC Section 105 — Other orders

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) धारा 105 — अन्य आदेश

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धारा105
Chapter / अध्यायPart VII — Appeals

सरल हिंदी सार

अन्य आदेशों की अपील
जिन आदेशों से अलग अपील नहीं होती, उन पर आपत्ति डिक्री की अपील में उठाई जा सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी धारा 105 क्या है? / What is CPC Section 105?
Other orders — अन्य आदेशों की अपील: जिन आदेशों से अलग अपील नहीं होती, उन पर आपत्ति डिक्री की अपील में उठाई जा सकती है।

Full text (English)

(1) Save as otherwise expressly provided, no appeal shall lie from any order made by a Court in the exercise of its original or appellate jurisdiction; but where a decree is appealed from, any error, defect or irregularity in any order, affecting the decision of the case, may be set forth as a ground of objection in the memorandum of appeal.
(2) Notwithstanding anything contained in sub-section (1), where any party aggrieved by an order of remand 3*** from which an appeals lies does not appeal therefrom, he shall thereafter be precluded from disputing its correctness.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) अभिव्यक्त रूप से अन्यथा उपबन्धित के सिवाय, किसी न्यायालय द्वारा अपनी आरंभिक या अपीली अधिकारिता के प्रयोग में किए गए किसी भी आदेश की कोई भी अपील नहीं होगी, किन्तु जहां डिक्री की अपील की जाती है वहां किसी आदेश में की ऐसी गलती, त्रुटि या अनियमितता, जिससे मामले के विनिश्चय पर प्रभाव पड़ता है, अपील ज्ञापन में आक्षेप के आधार के रूप में उपवर्णित की जा सकेगी ।
(2) उपधारा (1) में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी जहां +*** प्रतिप्रेषण के ऐसे आदेश से, जिसकी अपील होती है, व्यथित कोई पक्षकार अपील नहीं करता है वहां वह उसके पश्चात्‌ उसकी शुद्धता पर विवाद करने से प्रवारित रहेगा ।

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant