SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 13 Rule 9

CPC Order 13 Rule 9 — Return of admitted documents

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 13 नियम 9 — गृहीत दस्तावेजों का लौटाया जाना

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धाराO13R9
Chapter / अध्यायProduction, Impounding And Return Of Documents

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी आदेश 13 नियम 9 क्या है? / What is CPC Order 13 Rule 9?
Return of admitted documents

Full text (English)

(1) Any person, whether a party to the suit or not, desirous of receiving back any documents produced by him in the suit and placed on the record shall, unless the document is impounded under rule 8, be entitled to receive back the same,—
(a) where the suit is one in which an appeal is not allowed, when the suit has been disposed of, and
(b) where the suit is one in which an appeal is allowed, when the Court is satisfied that the time for preferring an appeal has elapsed and that no appeal has been preferred or, if an appeal has been preferred, when the appeal has been disposed of: [Provided that a document may be returned at any time earlier then that prescribed by this rule if the person applying therefor—
(a) delivers to the proper officer for being substituted for the original,—
(i) in the case of a party to the suit, a certified copy, and
(ii) in the case of any other person, an ordinary copy which has been examined, compared and certified in the manner mentioned in sub-rule (2) of rule 17 of Order VII, and
(b) undertakes to produce the original, if required to do so:]
Provided also that no document shall be returned which, by force of the decree, has become wholly void or useless.
(2) On the return of a document admitted in evidence, a receipt shall be given by the person receiving it.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) वाद में अपने द्वारा पेश की गई और अभिलेख में सम्मिलित की गई किसी दस्तावेज को वापस लेने की वांछा करने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे वह वाद का पक्षकार हो या न हो, उस दस्तावेज को, जब तक कि वह नियम 8 के अधीन परिबद्ध न कर दी गई हो, वापस प्राप्त करने का हकदार --
(क) जहां वाद ऐसा है जिसमें अपील अनुज्ञात नहीं है वहां उस समय होगा जब वाद का निपटारा हो गया है, तथा
(ख) जहां वाद ऐसा है कि उसमें अपील अनुज्ञात है वहां उस समय होगा जब न्यायालय का समाधान हो जाता है कि अपील करने का समय बीत चुका है और अपील नहीं की गई है या यदि अपील की गई है तो उस समय होगा जब अपील निपटा दी गई हो :
[परन्तु इस नियम द्वारा विहित समय से पूर्वतर किसी भी समय दस्तावेज लौटाया जा सकेगा यदि उसकी वापसी के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति--
(क) समुचित अधिकारी हो--
(1) वाद के पक्षकार की दशा में मूल के स्थान पर रखने के लिए प्रमाणित प्रति परिदत्त करता है, और
(ए) किसी अन्य व्यक्ति की दशा में ऐसी मामूली प्रति परिदत्त करता है, जो आदेश 7 के नियम 7 के उपनियम (2) में वर्णित रीति से परीक्षित, मिलान की गई और प्रमाणित है, और
(ख) यह वचन देता है कि यदि उससे ऐसी अपेक्षा की गई तो वह मूल को पेश कर देगा :] परन्तु यह और भी कि ऐसी कोई दस्तावेज नहीं लौटाई जाएगी जो डिक्री के बल से पूर्णतया शून्य या निरुपयोगी हो गई है । (2) साक्ष्य में गृहीत दस्तावेज की वापसी पर उसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति द्वारा रसीद दी जाएगी ।

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant