SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 21 Rule 26

CPC Order 21 Rule 26 — When Court may stay execution

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 21 नियम 26 — न्यायालय निष्पादन को कब रोक सकेगा

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धाराO21R26
Chapter / अध्यायExecution Of Decrees And Orders

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी आदेश 21 नियम 26 क्या है? / What is CPC Order 21 Rule 26?
When Court may stay execution

Full text (English)

(1) The Court to which a decree has been sent for execution shall, upon sufficient cause being shown, stay the execution of such decree for a reasonable time, to enable the judgment-debtor to apply to the Court by which the decree was passed, or to any Court having appellate jurisdiction in respect of the decree or the execution thereof, for an order to stay execution, or for any other order relating to the decree or execution which might have been made by such Court of first instance or Appellate Court if execution had been issued thereby, or if application for execution had been made thereto.
(2) Where the property or person of the judgment-debtor has been seized under an execution, the Court which issued the execution may order the restitution of such property or the discharge of such person pending the result of the application.
(3) Power to require security from, or impose conditions upon, judgment-debtor.—Before making an order to stay execution, or for the restitution of property or the discharge of the judgment-debtor, 1[the Court shall require] such security from, or impose such condition upon, the judgment-debtor as it thinks fit.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) वह न्यायालय, जिसे डिक्री निष्पादन के लिए भेजी गई है, ऐसी डिक्री का निष्पादन पर्याप्त हेतुक दर्शित किए जाने पर युक्तियुक्त समय के लिए इसलिए रोकेगा कि निर्णीतऋणी समर्थ हो सके कि वह डिक्री पारित करने वाले न्यायालय से या डिक्री के या उसके निष्पादन के बारे में अपीली अधिकारिता रखने वाले किसी न्यायालय से निष्पादन रोक देने के आदेश के लिए आवेदन कर ले या डिक्री या निष्पादन से सम्बन्धित किसी ऐसे अन्य आदेश के लिए आवेदन कर ले जो प्रथम बार के न्यायालय द्वारा या अपील न्यायालय द्वारा किया जाता यदि निष्पादन उसके द्वारा जारी किया गया होता या यदि निष्पादन के लिए आवेदन उससे किया गया होता ।
(2) जहां निर्णीतऋणी की सम्पत्ति या शरीर निष्पादन के अधीन अभिगृहीत कर लिया गया है वहां वह न्यायालय, जिसने निष्पादन जारी किया है, ऐसे आवेदन का परिणाम लम्बित रहने तक ऐसी सम्पत्ति के प्रत्यास्थापन या ऐसे व्यक्ति के उन्मोचन के लिए आदेश कर सकेगा ।
(3) निर्णीतऋणी से प्रतिभूति अपेक्षित करने या उस पर शर्तें अधिरोपित करने की शक्ति--न्यायालय निष्पादन को रोकने के लिए या सम्पत्ति के प्रत्यास्थापन के लिए या निर्णीतऋणी के उन्मोचन के लिए आदेश करने से पहले निर्णीतऋणी से श[ऐसी प्रतिभूति अपेक्षित करेगा या उस पर ऐसी शर्तें अधिरोपित करेगा जो वह ठीक समझे] ।

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant