SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 22 Rule 3
CPC Order 22 Rule 3 — Procedure in case of death of one of several plaintiffs or of sole plaintiff
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 22 नियम 3 — कई वादियों में से एक या एकमात्र वादी की मृत्यु की दशा में प्रक्रिया
| Law / कानून | Code of Civil Procedure, 1908 (CPC) सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) |
|---|---|
| Section / धारा | O22R3 |
| Chapter / अध्याय | Death, Marriage And Insolvency Or Parties |
| Punishment / सज़ा | समय-सीमा: 90 दिन (परिसीमा अनु. 120) |
सरल हिंदी सार
वादी की मृत्यु पर प्रतिस्थापन
वादी की मृत्यु पर विधिक उत्तराधिकारी को पक्षकार बनाने का आवेदन समय पर न हो तो वाद उपशमित (abate) हो जाता है।
वादी की मृत्यु पर विधिक उत्तराधिकारी को पक्षकार बनाने का आवेदन समय पर न हो तो वाद उपशमित (abate) हो जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
सीपीसी आदेश 22 नियम 3 क्या है? / What is CPC Order 22 Rule 3?
Procedure in case of death of one of several plaintiffs or of sole plaintiff — वादी की मृत्यु पर प्रतिस्थापन: वादी की मृत्यु पर विधिक उत्तराधिकारी को पक्षकार बनाने का आवेदन समय पर न हो तो वाद उपशमित (abate) हो जाता है।
Full text (English)
(1) Where one of two or more plaintiffs dies and the right to sue does not survive to the surviving plaintiff or plaintiffs alone, or a sole plaintiff or sole surviving plaintiff dies and the right to the sue survives, the Court, on an application made in that behalf, shall cause the legal representative of the deceased plaintiff to be made a party and shall proceed with the suit.
(2) Where within the time limited by law no application is made under sub-rule (1), the suit shall abate so far as the deceased plaintiff is concerned, and, on the application of the defendant, the Court may award to him the costs which he may have incurred in defending the suit, to be recovered from the estate of the deceased plaintiff.

पूरा पाठ (हिंदी)
(1) जहां दो या अधिक वादियों में से एक की मृत्यु हो जाती है और वाद लाने का अधिकार अकेले उत्तरजीवी वादी को या अकेले उत्तरजीवी वादियों को बचा नहीं रहता है, या एक मात्र वादी या एक मात्र उत्तरजीवी वादी की मृत्यु हो जाती है, और वाद लाने का अधिकार बचा रहता है वहां इस निमित्त आवेदन किए जाने पर न्यायालय मृत वादी के विधिक प्रतिनिधि को पक्षकार बनवाएगा और वाद में अग्रसर होगा ।
(2) जहां विधि द्वारा परिसीमित समय के भीतर कोई आवेदन उपनियम (1) के अधीन नहीं किया जाता है वहां वाद का उपशमन वहां तक हो जाएगा जहां तक मृत वादी का संबंध है और प्रतिवादी के आवेदन पर न्यायालय उन खर्चों को उसके पक्ष में अधिनिर्णीत कर सकेगा जो उसने वाद की प्रतिक्षा में उपगत किए हों और वे मृत वादी की सम्पदा से वसूल किए जाएंगे ।

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant