SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 32 Rule 6

CPC Order 32 Rule 6 — Receipt by next friend or guardian for the suit of property under decree for minor

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 32 नियम 6 — अवयस्क की ओर से वाद

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धाराO32R6
Chapter / अध्यायMarried Trustee, Administratrix Or Executrix Shall Not As Such Be A Party To A Suit By Or Against Her.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी आदेश 32 नियम 6 क्या है? / What is CPC Order 32 Rule 6?
Receipt by next friend or guardian for the suit of property under decree for minor

Full text (English)

(1) A next friend or guardian for the suit shall not, without the leave of the Court, receive any money or other movable property on behalf of a minor either—
(a) by way of compromise before decree or order, or
(b) under a decree or order in favour of the minor.
(2) Where the next friend or guardian for the suit has not been appointed or declared by competent authority to be guardian of the property of the minor, or, having been so appointed or declared, is under any disability known to the Court to receive the money or other movable property, the Court shall, if it grants him leave to receive the property, require such security and give such directions as will, in its opinion, sufficiently protect the property from waste and ensure its proper application : [Provided that the Court may, for reasons to be recorded, dispense with such security while granting leave to the next friend or guardian for the suit to receive money or other movable property under a decree or order, where such next friend or guardian—
(a) is the manager of a Hindu undivided family and the decree or order relates to the property or business of the family; or
(b) is the parent of the minor.]

पूरा पाठ (हिंदी)

मित्र या वादार्थ संरक्षक को डिक्री के अधीन सम्पत्ति की प्राप्ति--(1) वाद-मित्र या वादार्थ संरक्षक न्यायालय की इजाजत के बिना न तो--
(क) डिक्री या आदेश के पूर्व समझौते के तौर पर, और न
(ख) अवयस्क के पक्ष में डिक्री या आदेश के अधीन,
किसी भी धन या अन्य जंगम सम्पत्ति को अवयस्क की ओर से प्राप्त करेगा ।
(2) जहां वाद-मित्र या वादार्थ संरक्षक अवयस्क की सम्पत्ति का संरक्षक होने के लिए समक्ष प्राधिकारी द्वारा नियुक्त या घोषित नहीं किया गया है या ऐसे नियुक्त या घोषित किए जाने पर धन या अन्य जंगम सम्पत्ति को प्राप्त करने के लिए ऐसी किसी निर्योग्यता के अधीन है जो न्यायालय को ज्ञात है वहां, यदि न्यायालय सम्पत्ति प्राप्त करने के लिए उसे इजाजत देता है तो, वह ऐसी प्रतिभूति अपेक्षित करेगा और ऐसे निदेश देगा जिनसे न्यायालय की राय में सम्पत्ति की दुर्व्यय से पर्याप्त रूप से संरक्षा होगी और उसका उचित उपयोजन सुनिश्चित होगा :
[परन्तु न्यायालय वाद-मित्र या वादार्थ संरक्षक को डिक्री या आदेश के अधीन धन या अन्य जंगम सम्पत्ति प्राप्त करने की इजाजत देते समय ऐसे कारणों से जो लेखबद्ध किए जाएंगे, ऐसी प्रतिभूति देने से उस दशा में अभिमुक्त कर सकेगा जिसमें ऐसा वाद- मित्र या संरक्षक--
(क) हिन्दू अविभक्त कुटुम्ब का कर्ता है और डिक्री या आदेश कुटुम्ब की सम्पत्ति या कारबार के सम्बन्ध में है ; अथवा
(ख) अवयस्क का माता या पिता है ।]

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant