SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 39 Rule 9

CPC Order 39 Rule 9 — When party may be put in immediate possession of land the subject-matter of suit

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 39 नियम 9 — जो भूमि वाद की विषय

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धाराO39R9
Chapter / अध्यायTemporary Injunctions And Interlocutory Orders

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी आदेश 39 नियम 9 क्या है? / What is CPC Order 39 Rule 9?
When party may be put in immediate possession of land the subject-matter of suit

Full text (English)

Where land paying revenue to Government, or a tenure liable to sale, is the subject-matter of a suit, if the party in possesion of such land or tenure neglects to pay the Government revenue, or the rent due to the proprietor of the tenure, as the case may be, and such land or tenure is consequently ordered to be sold, any other party to the suit claiming to have an interest in such land or tenure may, upon payment of the revenue or rent due previously to the sale (and with or without security at the discretion of the Court), be put in immediate possession of the land or tenure, and the Court in its decree may award against the defaulter the amount so paid, with interest thereon at such rate as the Court thinks fit, or may charge the amount so paid, with interest thereon at such rate as the Court orders, in any adjustment of accounts which may be directed in the decree passed in the suit.

पूरा पाठ (हिंदी)

वस्तु है उस पर पक्षकार का तुरन्त कब्जा कब कराया जा सकेगा--जहां सरकार को राजस्व देने वाली भूमि या विक्रय के दायित्व के अधीन भू-धृति वाद की विषय-वस्तु है वहां, यदि वह पक्षकार जो ऐसी भूमि या भू-धृति पर कब्जा रखता है, यथस्थिति, सरकारी राजस्व या भू-धृति के स्वत्वधारी को शोध्य भाटक देने में उपेक्षा करता है और परिणामत: ऐसी भूमि या भू-धृति के विक्रय के लिए आदेश दिया गया है तो उस वाद के किसी भी अन्य पक्षकार का जो ऐसी भूमि या भू-धृति में हितबद्ध होने का दावा करता है, उस भूमि या भू-धृति पर तुरन्त कब्जा विक्रय के पहले के शोध्य राजस्व या भाटक का संदाय कर दिए जाने पर (और न्यायालय के विवेकानुसार प्रतिभूति सहित या रहित) कराया जा सकेगा ;
और इस प्रकार संदत्त रकम को उस पर ऐसी दर से ब्याज सहित जो न्यायालय ठीक समझे, न्यायालय अपनी डिक्री में व्यतिक्रमी के विरुद्ध अधिनिर्णीत कर सकेगा या इस प्रकार संदत्त रकम को उस पर ऐसी दर से ब्याज सहित जो न्यायालय आदेश करे, लेखाओं के किसी ऐसे समायोजन में, जो वाद में पारित डिक्री द्वारा निदिष्ट किया गया हो, प्रभारित कर सकेगा ।

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant