SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 41 Rule 1

CPC Order 41 Rule 1 — Form of appeal. What to accompany memorandum

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 41 नियम 1 — अपील का प्ररूप । ज्ञापन के साथ क्या

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धाराO41R1
Chapter / अध्यायAppeals From Original Decrees
Punishment / सज़ा—

सरल हिंदी सार

अपील का ज्ञापन
अपील ज्ञापन के रूप में होती है, जिसमें आपत्ति के आधार संक्षेप में; निर्णय की प्रति साथ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी आदेश 41 नियम 1 क्या है? / What is CPC Order 41 Rule 1?
Form of appeal. What to accompany memorandum — अपील का ज्ञापन: अपील ज्ञापन के रूप में होती है, जिसमें आपत्ति के आधार संक्षेप में; निर्णय की प्रति साथ।

Full text (English)

(1) Every appeal shall be preferred in the form of a memorandum signed by the appellant or his pleader and presented to the Court or to such officer as it appoints in this behalf. The memorandum shall be accompanied by a copy of the 1[Judgment]. [Provided that where two or more suits have been tried together and a common judgment has been delivered therefor and two or more appeals are filed against any decree covered by that judgment, whether by the same appellant or by different appellants, the Appellate Court may dispense with the filing of more than one copy of the judgment.]
(2) Contents of memorandum.—The memorandum shall set forth, concisely and under distinct heads, the grounds of objection to the decree appealed from without any argument or narrative; and such grounds shall be numbered consecutively. [(3) Where the appeal is against a decree for payment of money, the appellant shall, within such time as the Appellate Court may allow, deposit the amount disputed in the appeal or furnish such security in respect thereof as the Court may think fit.]

पूरा पाठ (हिंदी)

क्या दिया जाएगा--(1) हर अपील अपीलार्थी या उसके प्लीडर द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन के रूप में की जाएगी और न्यायालय में या ऐसे अधिकारी के समक्ष जो न्यायालय इस निमित्त नियुक्त करे, उपस्थापित की जाएगी । 'ज्ञापन के साथ निर्णय की प्रति होगी] :
थ[परन्तु जहां दो या दो से अधिक वादों का साथ-साथ विचारण किया गया है और उनके लिए एक ही निर्णय दिया गया है और उस निर्णय के अन्तर्गत किसी डिक्री के विरुद्ध चाहे उसी अपीलार्थी द्वारा या भिन्न अपीलार्थियों द्वारा दो या दो से अधिक अपीलें फाइल की गई हैं वहां अपील न्यायालय एक से अधिक प्रतियां फाइल करने से अभिमुक्ति दे सकेगा ।]
(2) ज्ञापन की अंतर्वस्तुएं--उस डिक्री पर जिसकी अपील की जाती है, आक्षेप के आधार, ज्ञापन में किसी तर्क या विवरण के बिना संक्षिप्त : और सुभिन्‍न शीर्षकों में उपवर्णित होंगे और ऐसे आधार क्रम से संख्यांकित होंगे ।
![(3) जहां अपील, धन के संदाय के लिए किसी डिक्री के निष्पादन में किए गए किसी आदेश के विरुद्ध है वहां अपीलार्थी इतने समय के भीतर जितना अपील न्यायालय अनुज्ञात करे, अपील में विवादग्रस्त रकम निक्षिप्त करेगा या उसके सम्बन्ध में ऐसी प्रतिभूति देगा जो न्यायालय ठीक समझे ।]

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant