SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 45 Rule 9A

CPC Order 45 Rule 9A — Power to dispense with notices in case of deceased parties

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 45 नियम 9A — मृत पक्षकारों की दशा में सूचना दिए जाने से अभिमुक्ति देने की शक्ति

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धाराO45R9A
Chapter / अध्यायAppeals To The 1[Supreme Court]

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी आदेश 45 नियम 9A क्या है? / What is CPC Order 45 Rule 9A?
Power to dispense with notices in case of deceased parties

Full text (English)

Nothing in these rules requiring any notice to be served on or given to an opposite party or respondent shall be deemed to require any notice to be served on or given to the legal representative of any deceased opposite party or deceased respondent in a case, where such opposite party or respondent did not appear either at the hearing in the Court whose decree is complained of or at any proceedings subsequent to the decree of that Court:
Provided that notices under sub-rule (2) of rule 3 and under rule 8 shall be given by affixing the same in some conspicuous place in the court-house of the Judge of the district in which the suit was originally brought, and by publication in such newspapers as the Court may direct.]

पूरा पाठ (हिंदी)

इन नियमों की किसी भी बात के बारे में जो विरोधी पक्षकार या प्रत्यर्थी पर किसी भी सूचना की तामील या किसी सूचना का उसे दिया जाना अपेक्षित करती है यह नहीं समझा जाएगा कि वह मृत विरोधी पक्षकार या मृत प्रत्यर्थी के विधिक प्रतिनिधि पर किसी सूचना की तामील या उसे ऐसी किसी सूचना का दिया जाना उस दशा में भी अपेक्षित करती है जिसमें ऐसा विरोधी पक्षकार या प्रत्यर्थी उस न्यायालय में जिसकी डिक्री परिवादित है, सुनवाई के समय या उस न्यायालय की डिक्री से पश्चात्‌वर्ती किन्हीं कार्यवाहियों में उपसंजात नहीं हुआ है :
परन्तु नियम 3 के उपनियम (2) के अधीन और नियम 8 के अधीन सूचनाएं उस जिले के न्यायाधीश के न्याय सदन में जिस जिले में वाद मूलतः: लाया गया था, किसी सहज-दृश्य स्थान में लगा कर दी जाएगी और ऐसे समाचार-पत्रों में जो न्यायालय निदिष्ट करे, प्रकाशन द्वारा दी जाएगी ।]

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant