SUMI SETU › Laws / कानून › CPC › Order 9 Rule 5

CPC Order 9 Rule 5 — Dismissal of suit where plaintiff after summons returned unserved, fails for 3[seven days] to apply for fresh summons

सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी) आदेश 9 नियम 5 — जहां वादी, समन तामील के बिना लौटाने के पश्चात्‌ एक मास तक नए समन के लिए आवेदन करने में असफल रहता है वहां वाद का खारिज किया जाना

Law / कानूनCode of Civil Procedure, 1908 (CPC)
सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (सीपीसी)
Section / धाराO9R5
Chapter / अध्यायAppearance Of Parties And Consequence Of Non-Appearance

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सीपीसी आदेश 9 नियम 5 क्या है? / What is CPC Order 9 Rule 5?
Dismissal of suit where plaintiff after summons returned unserved, fails for 3[seven days] to apply for fresh summons

Full text (English)

4[(1) Where after a summons has been issued to the defendant, or to one of several defendants, and returned unserved, the plaintiff fails, for a period of 3[seven days] from the date of the return made to the Court by the officer ordinarily certifying to the Court returns made by the serving officers, to apply for the issue of a fresh summons the Court shall make an order that the suit be dismissed as against such defendant, unless the plaintiff has within the said period satisfied the Court that—
(a) he has failed after using his best endeavours to discover the residence of the defendant, who has not been served, or * Ins. by Act 4 of 2016, s. 16 and Sch., Shall be applicable to commercial disputes of a specified value (w.e.f. 23-10-2015).
(b) such defendant is avoiding service of process, or
(c) there is any other sufficient cause for extending the time, in which case the Court may extend the time for making such application for such period as it thinks fit.]
(2) In such case the plaintiff may (subject to the law of limitation) bring a fresh suit.

पूरा पाठ (हिंदी)

[(1) जहां समन प्रतिवादी या कई प्रतिवादियों में से एक के नाम निकाले जाने और तामील के बिना लौटाए जाने के पश्चात्‌ उस तारीख से [सात दिन] की अवधि तक, जिसकी न्यायालय को उस अधिकारी ने विवरणी दी है, जो तामील करने वाले अधिकारियों द्वारा दी जाने वाली विवरणियों को न्यायालय को मामूली तौर से प्रमाणित करता है, वादी न्यायालय से नए समन निकालने के लिए आवेदन करने में असफल रहता है वहां न्यायालय यह आदेश करेगा कि वाद ऐसे प्रतिवादी के विरुद्ध खारिज कर दिया जाए किन्तु यदि वादी ने न्यायालय का यह समाधान उक्त अवधि के भीतर कर दिया है कि--
(क) जिस प्रतिवादी पर तामील नहीं हुई है उसके निवास-स्थान का पता चलाने में वह अपने सर्वोत्तम प्रयास करने के पश्चात्‌ असफल रहा है, अथवा
(ख) ऐसा प्रतिवादी आदेशिका की तामील होने देने से अपने को बचा रहा है, अथवा (ग) समय को बढ़ाने के लिए कोई अन्य पर्याप्त कारण है,
तो ऐसा आवेदन करने के लिए समय को न्यायालय इतनी अतिरिक्त अवधि के लिए बढ़ा सकेगा जितनी वह ठीक समझे ।]
(2) ऐसी दशा में वादी (परिसीमा विधि के अधीन रहते हुए) नया वाद ला सकेगा ।
' 206 के अधिनियम सं० 4 की धारा 6 और अनुसूची द्वारा अंत:स्थापित ।
2 2002 के अधिनियम सं ० 22 की धारा 0 द्वारा (-7-2002 से) नियम 2 के स्थान पर प्रतिस्थापित ।
3 [976 के अधिनियम सं ० 04 की धारा 59 द्वारा (-2-977 से) कतिपय शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित । 4 [920 के अधिनियम सं ० 24 की धारा 2 द्वारा उपनियम (1) के स्थान पर प्रतिस्थापित ।
5 [999 के अधिनियम सं ० 46 की धारा 9 द्वारा (-7-2002 से) “एक मास” के स्थान पर प्रतिस्थापित ।

Source: India Code — The Code of Civil Procedure, 1908 (As on 10 Jan 2026). All CPC sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant