SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 117
BNS Section 117 (IPC 322, 325) — Voluntarily causing grievous hurt
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 117 (पुरानी आईपीसी 322, 325) — स्वेच्छा से घोर उपहति
| Law / कानून | Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) |
|---|---|
| Section / धारा | 117 |
| Chapter / अध्याय | Chapter VI — Of Offences Affecting The Human Body |
| Old law / पुरानी धारा | Indian Penal Code (IPC) — IPC 322, IPC 325 |
| Punishment / सज़ा | 7 वर्ष तक + जुर्माना |
सरल हिंदी सार
हड्डी टूटना, दाँत टूटना, आँख/कान की हानि जैसी गंभीर चोट जानबूझकर पहुँचाना।
संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)
| उप-धारा / Clause | संज्ञेय? | ज़मानती? | विचारण / Triable by |
|---|---|---|---|
| 117(2) | संज्ञेय Cognizable | ज़मानती Bailable | कोई भी मजिस्ट्रेट Any Magistrate |
| 117(3) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | सत्र न्यायालय Court of Session |
| 117(4) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | सत्र न्यायालय Court of Session |
स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
BNS धारा 117 क्या है? / What is BNS Section 117?
Voluntarily causing grievous hurt — स्वेच्छा से घोर उपहति: हड्डी टूटना, दाँत टूटना, आँख/कान की हानि जैसी गंभीर चोट जानबूझकर पहुँचाना।
क्या BNS धारा 117 ज़मानती है? / Is BNS Section 117 bailable?
यह अपराध: 117(2) — ज़मानती; 117(3) — अज़मानती; 117(4) — अज़मानती
क्या BNS धारा 117 संज्ञेय है? / Is BNS Section 117 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)
BNS धारा 117 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 117?
विचारण: 117(2) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 117(3) — सत्र न्यायालय; 117(4) — सत्र न्यायालय
BNS धारा 117 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 117?
7 वर्ष तक + जुर्माना
बीएनएस धारा 117 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 117?
BNS Section 117 = IPC 322, 325. Voluntarily causing grievous hurt
Full text (English)
Explanation.—A person is not said voluntarily to cause grievous hurt except when he both causes grievous hurt and intends or knows himself to be likely to cause grievous hurt. But he is said voluntarily to cause grievous hurt, if intending or knowing himself to be likely to cause grievous hurt of one kind, he actually causes grievous hurt of another kind.
Illustration. A, intending of knowing himself to be likely permanently to disfigure Z’s face, gives Z a blow which does not permanently disfigure Z’s face, but which causes Z to suffer severe bodily pain for the space of fifteen days. A has voluntarily caused grievous hurt.
(2) Whoever, except in the case provided for by sub-section (2) of section 122, voluntarily causes grievous hurt, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.
(3) Whoever commits an offence under sub-section (1) and in the course of such commission causes any hurt to a person which causes that person to be in permanent disability or in persistent vegetative state, shall be punished with rigorous imprisonment for a term which shall not be less than ten years but which may extend to imprisonment for life, which shall mean imprisonment for the remainder of that person’s natural life.
(4) When a group of five or more persons acting in concert, causes grievous hurt to a person on the ground of his race, caste or community, sex, place of birth, language, personal belief or any other similar ground, each member of such group shall be guilty of the offence of causing grievous hurt, and shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.
पूरा पाठ (हिंदी)
स्पष्टीकरण--कोई व्यक्ति, स्वेच्छया घोर उपहति कारित करता है, यह नहीं कहा जाता है, सिवाय जबकि वह घोर उपहति कारित करता है और घोर उपहति कारित करने का उसका आशय हो या घोर उपहति कारित होना वह सम्भाव्य जानता हो । किन्तु यदि वह यह आशय रखते हुए या यह संभाव्य जानते हुए कि वह किसी एक किस्म की घोर उपहति कारित कर दे वास्तव में दूसरी ही किस्म की घोर उपहति कारित करता है, तो वह स्वेच्छया घोर उपहति कारित करता है, यह कहा जाता है ।
दृष्टांत क, यह आशय रखते हुए या यह सम्भाव्य जानते हर कि वह य के चेहरे को स्थायी रूप से विद्रूपित कर देगा, य के चेहरे पर प्रहार करता है जिससे य का चेहरा स्थायी रूप से विद्रूपित तो नहीं होता, किन्तु य को पंद्रह दिन तक तीव्र शारीरिक पीड़ा कारित होती है । क ने स्वेच्छया घोर उपहति कारित की है ।
(2) जो कोई, धारा 22 की उपधारा (2) में उपबंधित मामले के सिवाय, स्वेच्छया घोर उपहति कारित करता है, दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा, और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(3) जो कोई, उपधारा (1) के अधीन कोई अपराध कारित करता है और ऐसे कारित करने के क्रम में किसी व्यक्ति को उपहति कारित करता है, जिससे उस व्यक्ति को स्थायी दिव्यांगता कारित हो जाती है या लगातार विकृतशील दशा में डाल देता है वह ऐसी अवधि के कठिन कारावास से, जो दस वर्ष से कम का नहीं होगा, किंतु आजीवन कारावास, जिससे उस व्यक्ति के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास अभिप्रेत होगा, से दंडनीय होगा ।
(4) जब पांच या अधिक व्यक्तियों के समूह द्वारा, सामान्य मति से कार्य करते हुए, किसी व्यक्ति को उसके मूलवंश, जाति या समुदाय, लिंग, जन्म स्थान, भाषा, व्यक्तिगत विश्वास या किसी अन्य समरूप आधार पर, घोर उपहति कारित की जाती है, वहां ऐसे समूह का प्रत्येक सदस्य घोर उपहति कारित करने के अपराध का दोषी होगा और वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक हो सकेगी दंडनीय होगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant