SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 127

BNS Section 127 (IPC 340, 342, 343, 344, 345, 346, 347, 348) — Wrongful confinement

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 127 (पुरानी आईपीसी 340, 342, 343, 344, 345, 346, 347, 348) — सदोष परिरोध (बंधक रखना)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा127
Chapter / अध्यायChapter VI — Of Offences Affecting The Human Body
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 340, IPC 342, IPC 343, IPC 344, IPC 345, IPC 346, IPC 347, IPC 348
Punishment / सज़ा1 वर्ष तक, या ₹5,000 तक जुर्माना, या दोनों

सरल हिंदी सार

सदोष परिरोध (बंधक रखना)
किसी को एक सीमा के भीतर रोके रखना।

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
127(2)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate
127(3)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate
127(4)संज्ञेय
Cognizable
अज़मानती
Non-bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
127(5)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
127(6)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
Magistrate of the first class
127(7)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate
127(8)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 127 क्या है? / What is BNS Section 127?
Wrongful confinement — सदोष परिरोध (बंधक रखना): किसी को एक सीमा के भीतर रोके रखना।

क्या BNS धारा 127 ज़मानती है? / Is BNS Section 127 bailable?
यह अपराध: 127(2) — ज़मानती; 127(3) — ज़मानती; 127(4) — अज़मानती; 127(5) — ज़मानती; 127(6) — ज़मानती; 127(7) — ज़मानती; 127(8) — ज़मानती

क्या BNS धारा 127 संज्ञेय है? / Is BNS Section 127 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 127 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 127?
विचारण: 127(2) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 127(3) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 127(4) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 127(5) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 127(6) — प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट; 127(7) — कोई भी मजिस्ट्रेट; 127(8) — कोई भी मजिस्ट्रेट

BNS धारा 127 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 127?
1 वर्ष तक, या ₹5,000 तक जुर्माना, या दोनों

बीएनएस धारा 127 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 127?
BNS Section 127 = IPC 340, 342, 343, 344, 345, 346, 347, 348. Wrongful confinement

Full text (English)

(1) Whoever wrongfully restrains any person in such a manner as to prevent that person from proceedings beyond certain circumscribing limits, is said “wrongfully to confine” that person.
Illustrations.
(a) A causes Z to go within a walled space, and locks Z in. Z is thus prevented from proceeding in any direction beyond the circumscribing line of wall. A wrongfully confines Z.
(b) A places men with firearms at the outlets of a building, and tells Z that they will fire at Z if Z attempts to leave the building. A wrongfully confines Z.
(2) Whoever wrongfully confines any person shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to one year, or with fine which may extend to five thousand rupees, or with both.
(3) Whoever wrongfully confines any person for three days, or more, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, or with fine which may extend to ten thousand rupees, or with both.
(4) Whoever wrongfully confines any person for ten days or more, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to five years, and shall also be liable to fine which shall not be less than ten thousand rupees.
(5) Whoever keeps any person in wrongful confinement, knowing that a writ for the liberation of that person has been duly issued, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to two years in addition to any term of imprisonment to which he may be liable under any other section of this Chapter and shall also be liable to fine.
(6) Whoever wrongfully confines any person in such manner as to indicate an intention that the confinement of such person may not be known to any person interested in the person so confined, or to any public servant, or that the place of such confinement may not be known to or discovered by any such person or public servant as hereinbefore mentioned, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years in addition to any other punishment to which he may be liable for such wrongful confinement and shall also be liable to fine.
(7) Whoever wrongfully confines any person for the purpose of extorting from the person confined, or from any person interested in the person confined, any property or valuable security or of constraining the person confined or any person interested in such person to do anything illegal or to give any information which may facilitate the commission of an offence, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, and shall also be liable to fine.
(8) Whoever wrongfully confines any person for the purpose of extorting from the person confined or any person interested in the person confined any confession or any information which may lead to the detection of an offence or misconduct, or for the purpose of constraining the person confined or any person interested in the person confined to restore or to cause the restoration of any property or valuable security or to satisfy any claim or demand, or to give information which may lead to the restoration of any property or valuable security, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to three years, and shall also be liable to fine. Of criminal force and assault

पूरा पाठ (हिंदी)

(॥) जो कोई, किसी व्यक्ति का इस प्रकार सदोष अवरोध करता है कि उस व्यक्ति को निश्चित परिसीमा से परे जाने से रोक दे, वह उस व्यक्ति का “सदोष परिरोध” करता है, यह कहा जाता है ।
दृष्टांत (क) य को दीवार से घिरे हुए स्थान में प्रवेश कराकर क उसमें ताला लगा देता है । इस
प्रकार य दीवार की परिसीमा से परे किसी भी दिशा में नहीं जा सकता । क ने य का सदोष परिरोध किया है ।
(ख) क एक भवन के बाहर जाने के द्वारों पर बन्दूकधारी मनुष्यों को बैठा देता है और य से कह देता है कि यदि य भवन के बाहर जाने का प्रयत्न करेगा तो वे य को गोली मार देंगे । क ने य का सदोष परिरोध किया है ।
(2) जो कोई, किसी व्यक्ति का सदोष परिरोध करता है, वह दोनों में से, किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
(3) जो कोई, किसी व्यक्ति का सदोष परिरोध तीन या अधिक दिनों के लिए करता है, वह दोनों में से, किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, जो दस हजार रुपए तक का हो सकेगा या दोनों से, दण्डित किया जाएगा
(4) जो कोई, किसी व्यक्ति का सदोष परिरोध दस या अधिक दिनों के लिए करता है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि पांच वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने से भी, जो दस हजार रुपए से कम का नहीं होगा, का भी दायी. होगा ।
(5) जो कोई, यह जानते हुए किसी व्यक्ति को सदोष परिरोध में रखता है कि उस व्यक्ति को छोड़ने के लिए रिट सम्यक्‌ रूप से निकल चुकी है, वह किसी अवधि के उस कारावास के अतिरिक्त, जिससे कि वह इस अध्याय की किसी अन्य धारा के अधीन दण्डनीय हो, दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
(6) जो कोई, किसी व्यक्ति का सदोष परिरोध इस प्रकार करता है जिससे यह आशय प्रतीत होता है कि ऐसे परिरुदूध व्यक्ति से हितबदूध किसी व्यक्ति को या किसी लोक सेवक को ऐसे व्यक्ति के परिरोध की जानकारी न होने पाए या इसमें इसके पूर्व वर्णित किसी ऐसे व्यक्ति या लोक सेवक को, ऐसे परिरोध के स्थान की जानकारी न होने पाए या उसका पता वह न चला पाए, वह उस दण्ड के अतिरिक्त, जिसके लिए वह ऐसे सदोष परिरोध के लिए दण्डनीय हो, दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा, और जुर्माने का भी दायी होगा
(7) जो कोई, किसी व्यक्ति का सदोष परिरोध इस प्रयोजन से करता है कि उस परिरुदूध व्यक्ति से, या उससे हितबदूध किसी व्यक्ति से, कोई सम्पत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति उद्दापित की जाए, या उस परिरुदूध व्यक्ति को या उससे हितबदूध किसी व्यक्ति को, कोई ऐसी अवैध बात करने के लिए, या कोई ऐसी जानकारी देने के लिए जिससे अपराध का किया जाना सुकर हो जाए, मजबूर किया जाए, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी
(8) जो कोई, किसी व्यक्ति का सदोष परिरोध इस प्रयोजन से करता है कि उस परिरुदूध व्यक्ति से, या उससे हितबदूध किसी व्यक्ति से, कोई संस्वीकृति या कोई जानकारी, जिससे किसी अपराध या कदाचार का पता चल सके, उद्दापित की जाए, या वह परिरुदूध व्यक्ति या उससे हितबदूध कोई व्यक्ति मजबूर किया जाए कि वह किसी सम्पत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति को वापस करे या वापस करवाए या किसी दावे या मांग की तुष्टि करे या कोई ऐसी जानकारी दे जिससे किसी सम्पत्ति या किसी मूल्यवान प्रतिभूति को वापस कराया जा सके, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दवण्डित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant