SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 128

BNS Section 128 (IPC 349) — Force

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 128 (पुरानी आईपीसी 349) — बल (force) की परिभाषा

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा128
Chapter / अध्यायChapter VI — Of Offences Affecting The Human Body
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 349
Punishment / सज़ासज़ा आपराधिक बल/हमले की धाराओं में

सरल हिंदी सार

बल (force) की परिभाषा
किसी व्यक्ति पर बल का प्रयोग तब कहलाता है जब कोई उसमें या किसी वस्तु में गति, गति-परिवर्तन या गति-विराम पैदा करे, जिससे वह वस्तु उसके शरीर, कपड़ों या उसके द्वारा रखी वस्तु को छुए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएस धारा 128 क्या है? / What is BNS Section 128?
Force — बल (force) की परिभाषा: किसी व्यक्ति पर बल का प्रयोग तब कहलाता है जब कोई उसमें या किसी वस्तु में गति, गति-परिवर्तन या गति-विराम पैदा करे, जिससे वह वस्तु उसके शरीर, कपड़ों या उसके द्वारा रखी वस्तु को छुए।

बीएनएस धारा 128 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 128?
BNS Section 128 = IPC 349. Force

बीएनएस धारा 128 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 128?
सज़ा आपराधिक बल/हमले की धाराओं में

Full text (English)

A person is said to use force to another if he causes motion, change of motion, or cessation of motion to that other, or if he causes to any substance such motion, or change of motion, or cessation of motion as brings that substance into contact with any part of that other’s body, or with anything which that other is wearing or carrying, or with anything so situated that such contact affects that other’s sense of feeling:
Provided that the person causing the motion, or change of motion, or cessation of motion, causes that motion, change of motion, or cessation of motion in one of the following three ways, namely:—
(a) by his own bodily power;
(b) by disposing any substance in such a manner that the motion or change or cessation of motion takes place without any further act on his part, or on the part of any other person;
(c) by inducing any animal to move, to change its motion, or to cease to move.

पूरा पाठ (हिंदी)

कोई व्यक्ति, किसी अन्य व्यक्ति पर बल का प्रयोग करता है, यह कहा जाता है, यदि वह उस अन्य व्यक्ति में गति, गति-परिवर्तन या गतिहीनता कारित कर देता है या यदि वह किसी पदार्थ में ऐसी गति, गति-परिवर्तन या गतिहीनता कारित कर देता है, जिससे उस पदार्थ का स्पर्श उस अन्य व्यक्ति के शरीर के किसी भाग से या किसी ऐसी चीज से, जिसे वह अन्य व्यक्ति पहने हुए है या ले जा रहा है, या किसी ऐसी चीज से, जो इस प्रकार स्थित है कि ऐसे स्पर्श से उस अन्य व्यक्ति की संवेदन शक्ति पर प्रभाव पड़ता है :
परंतु यह तब जबकि गतिमान, गति-परिवर्तन या. गतिहीनता कारित करने वाला व्यक्ति उस गति, गति-परिवर्तन या गतिहीनता को इसमें इसके पश्चात वर्णित तीन तरीकों मैं से किसी एक द्वारा कारित करता है, अर्थात्‌ :--
(क) अपनी निजी शारीरिक शक्ति द्वारा ;
(ख) किसी पदार्थ के इस प्रकार व्ययन द्वारा कि उसके अपने या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कोई अन्य कार्य के किए जाने के बिना ही गति या गति-परिवर्तन या गतिहीनता घटित होती है ;
(ग) किसी जीव-जन्तु को गतिमान होने, गति-परिवर्तन करने या गतिहीन होने के लिए उत्प्रेरण द्वारा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant