SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 197
BNS Section 197 (IPC 153B) — Imputations, assertions prejudicial to national integration
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 197 (पुरानी आईपीसी 153B)
| Law / कानून | Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) |
|---|---|
| Section / धारा | 197 |
| Chapter / अध्याय | Chapter XI — Of Offences Against The Public Tranquillity |
| Old law / पुरानी धारा | Indian Penal Code (IPC) — IPC 153B |
संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)
| उप-धारा / Clause | संज्ञेय? | ज़मानती? | विचारण / Triable by |
|---|---|---|---|
| 197(1) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट Magistrate of the first class |
| 197(2) | संज्ञेय Cognizable | अज़मानती Non-bailable | प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट Magistrate of the first class |
स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
BNS धारा 197 क्या है? / What is BNS Section 197?
Imputations, assertions prejudicial to national integration
क्या BNS धारा 197 ज़मानती है? / Is BNS Section 197 bailable?
यह अपराध: अज़मानती (Non-bailable)
क्या BNS धारा 197 संज्ञेय है? / Is BNS Section 197 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)
BNS धारा 197 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 197?
विचारण: प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (Magistrate of the first class)
बीएनएस धारा 197 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 197?
BNS Section 197 = IPC 153B. Imputations, assertions prejudicial to national integration
Full text (English)
(a) makes or publishes any imputation that any class of persons cannot, by reason of their being members of any religious, racial, language or regional group or caste or community, bear true faith and allegiance to the Constitution of India as by law established or uphold the sovereignty and integrity of India; or
(b) asserts, counsels, advises, propagates or publishes that any class of persons shall, by reason of their being members of any religious, racial, language or regional group or caste or community, be denied, or deprived of their rights as citizens of India; or
(c) makes or publishes any assertion, counsel, plea or appeal concerning the obligation of any class of persons, by reason of their being members of any religious, racial, language or regional group or caste or community, and such assertion, counsel, plea or appeal causes or is likely to cause disharmony or feelings of enmity or hatred or ill-will between such members and other persons; or
(d) makes or publishes false or misleading information, jeopardising the sovereignty, unity and integrity or security of India, shall be punished with imprisonment which may extend to three years, or with fine, or with both.
(2) Whoever commits an offence specified in sub-section (1) in any place of worship or in any assembly engaged in the performance of religious worship or religious ceremonies, shall be punished with imprisonment which may extend to five years and shall also be liable to fine. OF OFFENCES BY OR RELATING TO PUBLIC SERVANTS aC od e
पूरा पाठ (हिंदी)
(क) ऐसा कोई लांछन लगाता है या प्रकाशित करता है कि किसी वर्ग के व्यक्तियों को इस कारण से कि वे किसी धार्मिक, मूलवंशीय, भाषायी या प्रादेशिक समूह या जाति या समुदाय के सदस्य हैं, विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा नहीं रख सकते या भारत की प्रभुता और अखंडता की मर्यादा नहीं बनाए रख सकते ; या
(ख) यह इदृढ़कथन करता है, परामर्श देता है, सलाह देता है, प्रचार करता है या प्रकाशित करता है कि किसी वर्ग के व्यक्तियों को इस कारण से कि वे किसी धार्मिक, मूलवंशीय, भाषायी या प्रादेशिक समूह या जाति या समुदाय के सदस्य हैं, भारत के नागरिक के रूप में उनके अधिकार न दिए जाएं या उन्हें उनसे वंचित किया जाए ; या
(ग) किसी वर्ग के व्यक्तियों की बाध्यता के संबंध में इस कारण कि वे किसी धार्मिक, मूलवंशीय, भाषायी या प्रादेशिक समूह या जाति या समुदाय के सदस्य हैं, कोई इृढ़कथन करता है, परामर्श देता है, अभिवाक् करता है या अपील करता है या प्रकाशित करता है, और ऐसे इदृ़कथन, परामर्श, अभिवाक् या अपील से ऐसे सदस्यों तथा अन्य व्यक्तियों के बीच असौहार्द, या शत्रुता या घृणा या वैमनस्य की भावनाएं उत्पन्न होती हैं या उत्पन्न होनी संभाव्य हैं ; या
(घ) भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता या सुरक्षा को खतरे में डालने वाली मिथ्या या भ्रामक जानकारी देता है या प्रकाशित करता है,
वह कारावास से, जो तीन वर्ष तक का हो सकेगा, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ।
(2) जो कोई, उपधारा (1) में विनिर्दिष्ट कोई अपराध, किसी उपासना स्थल में या धार्मिक उपासना या धार्मिक कर्म करने में लगे हुए किसी जमाव में करता है, वह कारावास से, जो पांच वर्ष तक का हो सकेगा, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा ।
लोक सेवकों द्वारा या उनसे संबंधित अपराधों के विषय में
Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant