SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 223

BNS Section 223 (IPC 188) — Disobedience to order duly promulgated by public servant

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 223 (पुरानी आईपीसी 188) — लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा223
Chapter / अध्यायChapter XIII — Of Contempts Of The Lawful Authority Of Public Servants
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 188
Punishment / सज़ा6 माह तक साधारण कारावास या ₹2,500 तक जुर्माना या दोनों; जीवन/सुरक्षा को ख़तरे में 1 वर्ष तक या ₹5,000 तक

सरल हिंदी सार

लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा
लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी आदेश को जानते हुए न मानना। बाधा, क्षोभ या चोट हो तो हल्की सज़ा; जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को ख़तरा हो या दंगा हो तो अधिक सज़ा।

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
223(a)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate
223(b)संज्ञेय
Cognizable
ज़मानती
Bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 223 क्या है? / What is BNS Section 223?
Disobedience to order duly promulgated by public servant — लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा: लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी आदेश को जानते हुए न मानना। बाधा, क्षोभ या चोट हो तो हल्की सज़ा; जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को ख़तरा हो या दंगा हो तो अधिक सज़ा।

क्या BNS धारा 223 ज़मानती है? / Is BNS Section 223 bailable?
यह अपराध: ज़मानती (Bailable)

क्या BNS धारा 223 संज्ञेय है? / Is BNS Section 223 cognizable?
यह अपराध: संज्ञेय (Cognizable)

BNS धारा 223 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 223?
विचारण: कोई भी मजिस्ट्रेट (Any Magistrate)

BNS धारा 223 की सज़ा क्या है? / What is the punishment under BNS Section 223?
6 माह तक साधारण कारावास या ₹2,500 तक जुर्माना या दोनों; जीवन/सुरक्षा को ख़तरे में 1 वर्ष तक या ₹5,000 तक

बीएनएस धारा 223 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 223?
BNS Section 223 = IPC 188. Disobedience to order duly promulgated by public servant

Full text (English)

Whoever, knowing that, by an order promulgated by a public servant lawfully empowered to promulgate such order, he is directed to abstain from a certain act, or to take certain order with certain property in his possession or under his management, disobeys such direction,—
(a) shall, if such disobedience causes or tends to cause obstruction, annoyance or injury, or risk of obstruction, annoyance or injury, to any person lawfully employed, be punished with simple imprisonment for a term which may extend to six months, or with fine which may extend to two thousand and five hundred rupees, or with both;
(b) and where such disobedience causes or tends to cause danger to human life, health or safety, or causes or tends to cause a riot or affray, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to one year, or with fine which may extend to five thousand rupees, or with both.
Explanation.—It is not necessary that the offender should intend to produce harm, or contemplate his disobedience as likely to produce harm. It is sufficient that he knows of the order which he disobeys, and that his disobedience produces, or is likely to produce, harm.
Illustration. e An order is promulgated by a public servant lawfully empowered to promulgate such order, directing that a religious procession shall not pass down a certain street. A knowingly disobeys the order, and thereby causes danger of riot. A has committed the offence defined in this section.

पूरा पाठ (हिंदी)

जो कोई, यह जानते हुए कि वह ऐसे लोक सेवक द्‌वारा प्रख्यापित किसी आदेश से, जो ऐसे आदेश को प्रख्यापित करने के लिए विधिपूर्वक सशक्त है, कोई कार्य करने से विरत रहने के लिए या अपने कब्जे में की, या अपने प्रबंध के अधीन, किसी संपत्ति के बारे मैं कोई विशेष व्यवस्था करने के लिए निर्दिष्ट किया गया है, ऐसे निदेश की अवज्ञा करता है,
(क) यदि ऐसी अवज्ञा विधिपूर्वक नियोजित किन्हीं व्यक्तियों को बाधा, क्षोभ या क्षति, या बाधा, क्षोभ या क्षति का जोखिम कारित करे, या कारित करने की प्रवृत्ति रखती है, तो वह सादा कारावास से, जिसकी अवधि छह मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, जो दो हजार पांच सौ रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ॥
(ख) और जहां ऐसी अवज्ञा मानव जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को संकट कारित करे, या कारित करने की प्रवृत्ति रखती है, या बलवा या दंगा कारित करती है, या कारित करने की प्रवृत्ति रखती है, तो वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से जिसकी अवधि एक वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ॥
स्पष्टीकरण--यह आवश्यक नहीं है कि अपराधी का आशय अपहानि उत्पन्न करने का हो या उसके ध्यान में यह हो कि उसकी अवज्ञा करने से अपहानि होना संभाव्य है । यह पर्याप्त है कि जिस आदेश की वह अवज्ञा करता है, उस आदेश का उसे ज्ञान है, और यह भी ज्ञान है कि उसके अवज्ञा करने से अपहानि उत्पन्न होती या होनी संभाव्य है ।
कोई आदेश, जिसमें यह निदेश है कि अमुक धार्मिक जुलूस अमुक सड़क से होकर न निकले, ऐसे लोक सेवक द्वारा प्रख्यापित किया जाता है, जो ऐसा आदेश प्रख्यापित करने के लिए विधिपूर्वक सशक्त है । क यह जानते हुए उस आदेश की अवज्ञा करता है, और उसके द्वारा बलवे का संकट कारित करता है । क ने इस धारा में परिभाषित अपराध किया है ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant