SUMI SETU › Laws / कानून › BNS › Section 345

BNS Section 345 (IPC 479, 481, 482) — Property mark

भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) धारा 345 (पुरानी आईपीसी 479, 481, 482)

Law / कानूनBharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (BNS)
भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस)
Section / धारा345
Chapter / अध्यायChapter XVIII — Of Offences Relating To Documents And To Property Marks
Old law / पुरानी धाराIndian Penal Code (IPC) — IPC 479, IPC 481, IPC 482

संज्ञेय, ज़मानती और विचारण (BNSS प्रथम अनुसूची)

उप-धारा / Clauseसंज्ञेय?ज़मानती?विचारण / Triable by
345(3)असंज्ञेय
Non-cognizable
ज़मानती
Bailable
कोई भी मजिस्ट्रेट
Any Magistrate

स्रोत: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की प्रथम अनुसूची।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

BNS धारा 345 क्या है? / What is BNS Section 345?
Property mark

क्या BNS धारा 345 ज़मानती है? / Is BNS Section 345 bailable?
यह अपराध: ज़मानती (Bailable)

क्या BNS धारा 345 संज्ञेय है? / Is BNS Section 345 cognizable?
यह अपराध: असंज्ञेय (Non-cognizable)

BNS धारा 345 का विचारण कौन-सा न्यायालय करता है? / Which court tries BNS Section 345?
विचारण: कोई भी मजिस्ट्रेट (Any Magistrate)

बीएनएस धारा 345 पुरानी आईपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old IPC section is BNS Section 345?
BNS Section 345 = IPC 479, 481, 482. Property mark

Full text (English)

(1) A mark used for denoting that movable property belongs to a particular person is called a property mark.
(2) Whoever marks any movable property or goods or any case, package or other receptacle containing movable property or goods, or uses any case, package or other receptacle having any mark thereon, in a manner reasonably calculated to cause it to be believed that the property or goods so marked, or any property or goods contained in any such receptacle so marked, belong to a person to whom they do not belong, is said to use a false property mark.
(3) Whoever uses any false property mark shall, unless he proves that he acted without intent to defraud, be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to one year, or with fine, or with both.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) वह चिह्न, जो यह दूयोतन करने के लिए उपयोग में लाया जाता है कि चल संपत्ति किसी विशिष्ट व्यक्ति की है, सम्पत्ति चिहन कहा जाता है ।
(2) जो कोई, किसी चल सम्पत्ति या माल को या किसी पेटी, पैकेज या अन्य पात्र को, जिसमें चल सम्पत्ति या माल रखा है, ऐसी रीति से चिह्नित करता है या किसी पेटी, पैकेज या अन्य पात्र को, जिस पर कोई चिह्न है, ऐसी रीति से उपयोग में लाता है, जो इसलिए युक्तियुक्त रूप से प्रकल्पित है कि उससे यह विश्वास कारित हो जाए कि इस प्रकार चिह्नित सम्पत्ति या माल, या इस प्रकार चिह्नित किसी ऐसे पात्र में रखी हुई कोई सम्पत्ति या माल, ऐसे व्यक्ति का है, जिसका वह नहीं है, वह मिध्या सम्पत्ति-चिहन का उपयोग करता है, यह कहा जाता है ।
(3) जो कोई, किसी मिथ्या सम्पत्ति-चिहन का उपयोग करता है, जब तक कि वह यह साबित न कर दे कि उसने कपट करने के आशय के बिना कार्य किया है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से दण्डित किया जाएगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 (As on 6 Oct 2025). All BNS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant