SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 119

BNSS Section 119 (CrPC 105G) — Notice of forfeiture of property

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 119 (पुरानी सीआरपीसी 105G)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा119
Chapter / अध्यायChapter VIII — Reciprocal Arrangements For Assistance In Certain Matters And Procedure For Attachment And Forfeiture Of Property
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 105G

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 119 क्या है? / What is BNSS Section 119?
Notice of forfeiture of property

बीएनएसएस धारा 119 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 119?
BNSS Section 119 = CrPC 105G. Notice of forfeiture of property

Full text (English)

(1) If as a result of the inquiry, investigation or survey under section 116, the Court has reason to believe that all or any of such properties are proceeds of crime, it may serve a notice upon such person (hereinafter referred to as the person affected) calling upon him within a period of thirty days specified in the notice to indicate the source of income, earnings or assets, out of which or by means of which he has acquired such property, the evidence on which he relies and other relevant information and particulars, and to show cause why all or any of such properties, as the case may be, should not be declared to be proceeds of crime and forfeited to the Central Government.
(2) Where a notice under sub-section (1) to any person specifies any property as being held on behalf of such person by any other person, a copy of the notice shall also be served upon such other person.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) यदि, धारा 46 के अधीन जांच, अन्वेषण या सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप, न्यायालय के पास यह विश्वास करने का कारण है कि सभी या कोई संपत्ति, अपराध से प्राप्त आगम है तो वह ऐसे व्यक्ति पर (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ प्रभावित व्यक्ति कहा गया है) ऐसी सूचना की तामील कर सकेगा, जिसमें उससे यह अपेक्षा की गई हो कि वह उस सूचना में विनिर्दिष्ट तीस दिन की अवधि के भीतर उस आय, उपार्जन या आस्तियों के वे स्रोत, जिनसे या जिनके द्वारा उसने ऐसी संपत्ति अर्जित की है, वह साक्ष्य जिस पर वह निर्भर करता है तथा अन्य सुसंगत जानकारी और विशिष्टियां उपदर्शित करे और यह कारण बताए कि, यथास्थिति, ऐसी सभी या किसी संपत्ति को अपराध से प्राप्त आगम क्यों न घोषित किया जाए और उसे केंद्रीय सरकार द्वारा क्यों न जब्त कर लिया जाए ।
(2) जहां किसी व्यक्ति को उपधारा (1) के अधीन सूचना में यह विनिर्दिष्ट किया जाता है कि कोई संपत्ति ऐसे व्यक्ति की ओर से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा धारित है वहां सूचना की एक प्रति की ऐसे अन्य व्यक्ति पर भी तामील की जाएगी ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant