SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 148

BNSS Section 148 (CrPC 129) — Dispersal of assembly by use of civil force

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 148 (पुरानी सीआरपीसी 129) — सिविल बल से भीड़ को हटाना

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा148
Chapter / अध्यायChapter XI — Maintenance Of Public Order And Tranquillity
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 129

सरल हिंदी सार

सिविल बल से भीड़ को हटाना
विधिविरुद्ध जमाव को तितर-बितर होने की आज्ञा कार्यपालक मजिस्ट्रेट या थाना प्रभारी दे सकता है। न मानने पर बल प्रयोग से भीड़ हटाई जा सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 148 क्या है? / What is BNSS Section 148?
Dispersal of assembly by use of civil force — सिविल बल से भीड़ को हटाना: विधिविरुद्ध जमाव को तितर-बितर होने की आज्ञा कार्यपालक मजिस्ट्रेट या थाना प्रभारी दे सकता है। न मानने पर बल प्रयोग से भीड़ हटाई जा सकती है।

बीएनएसएस धारा 148 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 148?
BNSS Section 148 = CrPC 129. Dispersal of assembly by use of civil force

Full text (English)

(1) Any Executive Magistrate or officer in charge of a police station or, in the absence of such officer in charge, any police officer, not below the rank of a sub-inspector, may command any unlawful assembly, or any assembly of five or more persons likely to cause a disturbance of the public peace, to disperse; and it shall thereupon be the duty of the members of such assembly to disperse accordingly.
(2) If, upon being so commanded, any such assembly does not disperse, or if, without being so commanded, it conducts itself in such a manner as to show a determination not to disperse, any Executive Magistrate or police officer referred to in sub-section (1), may proceed to disperse such assembly by force, and may require the assistance of any person, not being an officer or member of the armed forces and acting as such, for the purpose of dispersing such assembly, and, if necessary, arresting and confining the persons who form part of it, in order to disperse such assembly or that they may be punished according to law.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) कोई कार्यपालक मजिस्ट्रेट या पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी या ऐसे भारसाधक अधिकारी की अनुपस्थिति में उप निरीक्षक की पंक्ति से अनिम्न कोई पुलिस अधिकारी किसी विधिविरुद्ध जमाव को, या पांच या अधिक व्यक्तियों के किसी ऐसे जमाव को, जिससे लोकशांति विक्षुब्ध होने की संभाव्यता है, तितर-बितर होने का समादेश दे सकता है और तब ऐसे जमाव के सदस्यों का यह कर्तव्य होगा कि वे तदनुसार तितर-बितर हो जाएं ।
(2) यदि ऐसा समादेश दिए जाने पर ऐसा कोई जमाव तितर-बितर नहीं होता है या यदि ऐसे समादिष्ट हुए बिना वह इस प्रकार से आचरण करता है, जिससे उसका तितर- बितर न होने का निश्चय दर्शित होता है, तो उपधारा (1) में निर्दिष्ट कोई कार्यपालक मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी उस जमाव को बल द्वारा तितर-बितर करने की कार्यवाही कर सकेगा और किसी व्यक्ति से जो सशस्त्र बल का अधिकारी या सदस्य नहीं है और उस नाते कार्य नहीं कर रहा है, ऐसे जमाव को तितर-बितर करने के प्रयोजन के लिए और यदि आवश्यक हो तो उन व्यक्तियों को, जो उसमें सम्मिलित हैं, इसलिए गिरफ्तार करने और परिरुदूध करने के लिए कि ऐसा जमाव तितर-बितर किया जा सके या उन्हें विधि के अनुसार दंड दिया जा सके, सहायता की अपेक्षा कर सकेगा
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant