SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 174

BNSS Section 174 (CrPC 155) — Information as to non-cognizable cases and investigation of such cases

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 174 (पुरानी सीआरपीसी 155) — असंज्ञेय मामलों की सूचना

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा174
Chapter / अध्यायChapter XIII — Information To The Police And Their Powers To Investigate
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 155

सरल हिंदी सार

असंज्ञेय मामलों की सूचना
असंज्ञेय अपराध की सूचना पर थाना प्रभारी उसे पुस्तिका में दर्ज करता है और सूचक को मजिस्ट्रेट के पास भेजता है। मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना ऐसे मामले की जाँच या गिरफ़्तारी नहीं हो सकती।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 174 क्या है? / What is BNSS Section 174?
Information as to non-cognizable cases and investigation of such cases — असंज्ञेय मामलों की सूचना: असंज्ञेय अपराध की सूचना पर थाना प्रभारी उसे पुस्तिका में दर्ज करता है और सूचक को मजिस्ट्रेट के पास भेजता है। मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना ऐसे मामले की जाँच या गिरफ़्तारी नहीं हो सकती।

बीएनएसएस धारा 174 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 174?
BNSS Section 174 = CrPC 155. Information as to non-cognizable cases and investigation of such cases

Full text (English)

(1) When information is given to an officer in charge of a police station of the commission within the limits of such station of a non-cognizable offence, he shall enter or cause to be entered the substance of the information in a book to be kept by such officer in such form as the State Government may by rules prescribe in this behalf, and,—
(i) refer the informant to the Magistrate;
(ii) forward the daily diary report of all such cases fortnightly to the Magistrate.
(2) No police officer shall investigate a non-cognizable case without the order of a Magistrate having power to try such case or commit the case for trial.
(3) Any police officer receiving such order may exercise the same powers in respect of the investigation (except the power to arrest without warrant) as an officer in charge of a police station may exercise in a cognizable case.
(4) Where a case relates to two or more offences of which at least one is cognizable, the case shall be deemed to be a cognizable case, notwithstanding that the other offences are non-cognizable.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जब पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को उस थाने की सीमाओं के भीतर असंजेय अपराध के किए जाने की सूचना दी जाती है तब वह ऐसी सूचना का सार, ऐसी पुस्तक में, जो ऐसे अधिकारी द्वारा ऐसे प्ररूप में रखी जाएगी, जो राज्य सरकार, इस निमित्त नियमों द्वारा विहित करे, प्रविष्ट करेगा या प्रविष्ट करवाएगा और--
(1) सूचना देने वाले को मजिस्ट्रेट के पास जाने को निर्देशित करेगा ;
(#) सभी ऐसे मामलों की पाक्षिक दैनिक डायरी रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को भेजेगा । (2) कोई पुलिस अधिकारी किसी असंज्ञेय मामले का अन्वेषण ऐसे मजिस्ट्रेट के
आदेश के बिना नहीं करेगा जिसे ऐसे मामले का विचारण करने की या मामले को विचारणार्थ सुपुर्द करने की शक्ति है ।
(3) कोई पुलिस अधिकारी ऐसा आदेश मिलने पर (वारंट के बिना गिरफ्तारी करने की शक्ति के सिवाय) अन्वेषण के बारे में वैसी ही शक्तियों का प्रयोग कर सकता है जैसी पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी संज्लेय मामले में कर सकता है ।
(4) जहां मामले का संबंध ऐसे दो या अधिक अपराधों से है, जिनमें से कम से कम एक संज्ञेय है, वहां इस बात के होते हुए भी कि अन्य अपराध असंज्ञेय हैं, वह मामला संज्ञेय मामला समझा जाएगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant