SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 190
BNSS Section 190 (CrPC 170) — Cases to be sent to Magistrate, when evidence is sufficient
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 190 (पुरानी सीआरपीसी 170) — साक्ष्य पर्याप्त हो तो मामला मजिस्ट्रेट को भेजना
| Law / कानून | Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) |
|---|---|
| Section / धारा | 190 |
| Chapter / अध्याय | Chapter XIII — Information To The Police And Their Powers To Investigate |
| Old law / पुरानी धारा | Code of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 170 |
सरल हिंदी सार
जाँच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस अधिकारी अभियुक्त को मजिस्ट्रेट के पास भेजता है और अपराध का संज्ञान लेने वाले मजिस्ट्रेट को आरोप-पत्र (पुलिस रिपोर्ट) भेजता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
बीएनएसएस धारा 190 क्या है? / What is BNSS Section 190?
Cases to be sent to Magistrate, when evidence is sufficient — साक्ष्य पर्याप्त हो तो मामला मजिस्ट्रेट को भेजना: जाँच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस अधिकारी अभियुक्त को मजिस्ट्रेट के पास भेजता है और अपराध का संज्ञान लेने वाले मजिस्ट्रेट को आरोप-पत्र (पुलिस रिपोर्ट) भेजता है।
बीएनएसएस धारा 190 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 190?
BNSS Section 190 = CrPC 170. Cases to be sent to Magistrate, when evidence is sufficient
Full text (English)
Provided that if the accused is not in custody, the police officer shall take security from such person for his appearance before the Magistrate and the Magistrate to whom such report is forwarded shall not refuse to accept the same on the ground that the accused is not taken in custody.
(2) When the officer in charge of a police station forwards an accused person to a Magistrate or takes security for his appearance before such Magistrate under this section, he shall send to such Magistrate any weapon or other article which it may be necessary to produce before him, and shall require the complainant (if any) and so many of the persons who appear to such officer to be acquainted with the facts and circumstances of the case as he may think necessary, to execute a bond to appear before the Magistrate as thereby directed and prosecute or give evidence (as the case may be) in the matter of the charge against the accused.
(3) If the Court of the Chief Judicial Magistrate is mentioned in the bond, such Court shall be held to include any Court to which such Magistrate may refer the case for inquiry or trial, provided reasonable notice of such reference is given to such complainant or persons.
(4) The officer in whose presence the bond is executed shall deliver a copy thereof to one of the persons who executed it, and shall then send to the Magistrate the original with his report.
पूरा पाठ (हिंदी)
परन्तु यदि अभियुक्त अभिरक्षा में नहीं है, तब पुलिस अधिकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष उसकी उपस्थिति के लिए ऐसे व्यक्ति से प्रतिभूति ले सकेगा और ऐसा मजिस्ट्रेट जिसको ऐसी रिपोर्ट भेजी गई है, इस आधार पर उसे स्वीकार करने से इन्कार नहीं करेगा कि अभियुक्त को अभिरक्षा में नहीं लिया गया है ।
(2) जब पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी अभियुक्त को इस धारा के अधीन मजिस्ट्रेट के पास भेजता है या ऐसे मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके उपस्थित होने के लिए प्रतिभूति लेता है तब उस मजिस्ट्रेट के पास वह ऐसा कोई आयुध या अन्य वस्तु जो उसके समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक हो, भेजेगा और यदि कोई परिवादी हो, तो उससे और ऐसे अधिकारी को मामले के तथ्यों और परिस्थितियों से परिचित प्रतीत होने वाले उतने व्यक्तियों से, जितने वह आवश्यक समझे मजिस्ट्रेट के समक्ष निदेशित प्रकार से उपस्थित होने के लिए और (यथास्थिति) अभियोजन करने के लिए या अभियुक्त के विरुद्ध आरोप के विषय में साक्ष्य देने के लिए बंधपत्र निष्पादित करने की अपेक्षा करेगा ।
(3) यदि बंधपत्र में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का न्यायालय उल्लिखित है तो उस न्यायालय के अंतर्गत कोई ऐसा न्यायालय भी समझा जाएगा जिसे ऐसा मजिस्ट्रेट मामले की जांच या विचारण के लिए निर्देशित करता है, परंतु यह तब जब ऐसे निर्देश की उचित सूचना उस परिवादी या उन व्यक्तियों को दे दी गई है ।
(4) वह अधिकारी, जिसकी उपस्थिति में बंधपत्र निष्पादित किया जाता है, उस बंधपत्र की एक प्रतिलिपि उन व्यक्तियों में से एक को परिदत्त करेगा जो उसे निष्पादित करता है और तब मूल बंधपत्र को अपनी रिपोर्ट के साथ मजिस्ट्रेट के पास भेजेगा ।
9. किसी परिवादी या साक्षी से, जो किसी न्यायालय में जा रहा है, पुलिस अधिकारी के साथ जाने की अपेक्षा नहीं की जाएगी, और न तो उसे अनावश्यक रूप से अवरुदूध किया जाएगा या असुविधा पहुंचाई जाएगी और न उससे अपनी उपस्थिति के लिए उसके अपने बंधपत्र से भिन्न कोई प्रतिभूति देने की अपेक्षा की जाएगी :
परंतु यदि कोई परिवादी या साक्षी उपस्थित होने से, या धारा 90 में निर्दिष्ट प्रकार का बंधपत्र निष्पादित करने से, इंकार करता है तो पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी उसे मजिस्ट्रेट के पास अभिरक्षा में भेज सकता है, जो उसे तब तक अभिरक्षा में निरुद्ध रख सकता है जब तक वह ऐसा बंधपत्र निष्पादित नहीं कर देता है या जब तक मामले की सुनवाई समाप्त नहीं हो जाती है ।
Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant