SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 196
BNSS Section 196 (CrPC 176) — Inquiry by Magistrate into cause of death
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 196 (पुरानी सीआरपीसी 176) — मृत्यु के कारण की मजिस्ट्रेटी जाँच
| Law / कानून | Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) |
|---|---|
| Section / धारा | 196 |
| Chapter / अध्याय | Chapter XIII — Information To The Police And Their Powers To Investigate |
| Old law / पुरानी धारा | Code of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 176 |
सरल हिंदी सार
पुलिस या अन्य अभिरक्षा में किसी की मृत्यु या गुमशुदगी, या महिला से बलात्कार के आरोप पर पुलिस जाँच के साथ मजिस्ट्रेट की जाँच अनिवार्य है। मजिस्ट्रेट दफ़नाए गए शव को निकलवाकर जाँच करा सकता है और जहाँ संभव हो मृतक के रिश्तेदारों को सूचित करता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
बीएनएसएस धारा 196 क्या है? / What is BNSS Section 196?
Inquiry by Magistrate into cause of death — मृत्यु के कारण की मजिस्ट्रेटी जाँच: पुलिस या अन्य अभिरक्षा में किसी की मृत्यु या गुमशुदगी, या महिला से बलात्कार के आरोप पर पुलिस जाँच के साथ मजिस्ट्रेट की जाँच अनिवार्य है। मजिस्ट्रेट दफ़नाए गए शव को निकलवाकर जाँच करा सकता है और जहाँ संभव हो मृतक के रिश्तेदारों को सूचित करता है।
बीएनएसएस धारा 196 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 196?
BNSS Section 196 = CrPC 176. Inquiry by Magistrate into cause of death
Full text (English)
(2) Where,—
(a) any person dies or disappears; or
(b) rape is alleged to have been committed on any woman, while such person or woman is in the custody of the police or in any other custody authorisedby the Magistrate or the Court, under this Sanhita in addition to the inquiry or investigation held by the police, an inquiry shall be held by the Magistrate within whose local jurisdiction the offence has been committed.
(3) The Magistrate holding such an inquiry shall record the evidence taken by him in connection therewith in any manner hereinafter specified according to the circumstances of the case.
(4) Whenever such Magistrate considers it expedient to make an examination of the dead body of any person who has been already interred, in order to discover the cause of his death, the Magistrate may cause the body to be disinterred and examined.
(5) Where an inquiry is to be held under this section, the Magistrate shall, wherever practicable, inform the relatives of the deceased whose names and addresses are known, and shall allow them to remain present at the inquiry.
(6) The Magistrate or the Executive Magistrate or the police officer holding an inquiry or investigation under sub-section (2) shall, within twenty-four hours of the death of a person, forward the body with a view to its being examined to the nearest Civil Surgeon or other qualified medical person appointed in this behalf by the State Government, unless it is not possible to do so for reasons to be recorded in writing.
Explanation.—In this section, the expression "relative" means parents, children, brothers, sisters and spouse. JURISDICTION OF THE CRIMINAL COURTS IN INQUIRIES AND TRIALS
पूरा पाठ (हिंदी)
समीक्षा करने के लिए सशक्त है और धारा 94 की उपधारा (1) में वर्णित किसी अन्य दशा में इस प्रकार सशक्त किया गया कोई भी मजिस्ट्रेट कर सकेगा ; और यदि वह ऐसा करता है तो उसे ऐसी जांच करने में वे सब शक्तियां होंगी, जो उसे किसी अपराध की जांच करने में होतीं । (2) जहां,-- (क) कोई व्यक्ति मर जाता है या गायब हो जाता है, या (ख) किसी महिला के साथ बलात्संग किया गया अभिकथित है,
तो उस दशा में जब ऐसा व्यक्ति या महिला पुलिस अभिरक्षा या इस संहिता के अधीन मजिस्ट्रेट या न्यायालय द्वारा प्राधिकृत किसी अन्य अभिरक्षा में है, वहां पुलिस द्वारा की गई जांच या किए गए अन्वेषण के अतिरिक्त, ऐसे मजिस्ट्रेट द्वारा, जिसकी अधिकारिता की स्थानीय सीमाओं के भीतर अपराध किया गया है, जांच की जाएगी ।
(3) ऐसी जांच करने वाला मजिस्ट्रेट उसके संबंध में लिए गए साक्ष्य को इसमें इसके पश्चात् विहित किसी प्रकार से, मामले की परिस्थितियों के अनुसार अभिलिखित करेगा ।
(4) जब कभी ऐसे मजिस्ट्रेट के विचार में यह समीचीन है कि किसी व्यक्ति के, जो पहले ही गाड़ दिया गया है, मृत शरीर की इसलिए परीक्षा की जाए कि उसकी मृत्यु के कारण का पता चले तब मजिस्ट्रेट उस शरीर को निकलवा सकेगा और उसकी परीक्षा करा सकेगा ।
(5) जहां कोई जांच इस धारा के अधीन की जानी है, वहां मजिस्ट्रेट, जहां कहीं साध्य है, मृतक के उन नातेदारों को, जिनके नाम और पते ज्ञात हैं, सूचना देगा और उन्हें जांच के समय उपस्थित रहने को अनुज्ञात करेगा ।
(6) उपधारा (2) के अधीन कोई जांच या अन्वेषण करने वाला मजिस्ट्रेट या कार्यपालक मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी, किसी व्यक्ति की मृत्यु के चौबीस घंटे के भीतर उसकी परीक्षा किए जाने की दृष्टि से शरीर को निकटतम सिविल सर्जन या अन्य अर्हित चिकित्सा व्यक्ति को, जो इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया गया हो, भेजेगा, जब तक कि लेखबदूध किए जाने वाले कारणों से ऐसा करना संभव न हो ।
स्पष्टीकरण--इस धारा में “नातेदार” पद से माता-पिता, संतान, भाई, बहन और पति या पत्नी अभिप्रेत हैं । जांचों और विचारणों में दंड न्यायालयों की अधिकारिता
Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections
📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram
SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant