SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 328

BNSS Section 328 (CrPC 292) — Evidence of officers of Mint

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 328 (पुरानी सीआरपीसी 292)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा328
Chapter / अध्यायChapter XXV — Evidence In Inquiries And Trials
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 292

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 328 क्या है? / What is BNSS Section 328?
Evidence of officers of Mint

बीएनएसएस धारा 328 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 328?
BNSS Section 328 = CrPC 292. Evidence of officers of Mint

Full text (English)

(1) Any document purporting to be a report under the hand of a gazetted officer of any Mint or of any Note Printing Press or of any Security Printing Press (including the officer of the Controller of Stamps and Stationery) or of any Forensic Department or Division of Forensic Science Laboratory or any Government Examiner of Questioned Documents or any State Examiner of Questioned Documents as the Central Government may, by notification, specify in this behalf, upon any matter or thing duly submitted to him for examination and report in the course of any proceeding under this Sanhita, may be used as evidence in any inquiry, trial or other proceeding under this Sanhita, although such officer is not called as a witness.
(2) The Court may, if it thinks fit, summon and examine any such officer as to the subject-matter of his report:
Provided that no such officer shall be summoned to produce any records on which the report is based.
(3) Without prejudice to the provisions of sections 129 and 130 of the Bharatiya Sakshya Adhiniyam, 2023, no such officer shall, except with the permission of the General Manager or any officer in charge of any Mint or of any Note Printing Press or of any Security Printing Press or of any Forensic Department or any officer in charge of the Forensic Science Laboratory or of the Government Examiner of Questioned Documents Organisation or of the State Examiner of Questioned Documents Organisation be permitted—
(a) to give any evidence derived from any unpublished official records on which the report is based; or
(b) to disclose the nature or particulars of any test applied by him in the course of the examination of the matter or thing.

पूरा पाठ (हिंदी)

(॥) कोई दस्तावेज, जो किसी टकसाल या नोट छपाई मुद्रणालय के या सिक्‍योरिटी प्रिंटिंग प्रेस के (जिसके अन्तर्गत स्टांप और लेखन सामग्री नियंत्रक का कार्यालय भी है) या न्याय संबंधी विभाग या न्यायालयिक प्रयोगशाला प्रभाग के किसी राजपत्रित अधिकारी की या प्रश्नगत दस्तावेजों के सरकारी परीक्षक या प्रश्नगत दस्तावेजों के राज्य परीक्षक की जिसे केन्द्रीय सरकार अधिसूचना द्वारा इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे, इस संहिता के अधीन किसी कार्यवाही के दौरान परीक्षा और रिपोर्ट के लिए सम्यक्‌ रूप से उसे भेजी गई किसी सामग्री या चीज के बारे में स्वहस्ताक्षरित रिपोर्ट होनी तात्पर्यित है, इस संहिता के अधीन किसी जांच, विचारण या अन्य कार्यवाही में साक्ष्य के तौर पर उपयोग में लाई जा सकेगी, यद्यपि ऐसे अधिकारी को साक्षी के तौर पर नहीं बुलाया गया है ।
(2) यदि न्यायालय ठीक समझता है तो वह ऐसे अधिकारी को समन कर सकता है
और उसकी रिपोर्ट की विषय-वस्तु के बारे में उसकी परीक्षा कर सकता है : परन्तु ऐसा कोई अधिकारी किन्हीं ऐसे अभिलेखों को प्रस्तुत करने के लिए समन नहीं किया जाएगा जिन पर रिपोर्ट आधारित है ।
(3) भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 29 और धारा 30 के उपबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, ऐसा कोई अधिकारी, किसी टकसाल या नोट छपाई मुद्रणालय या सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस या न्याय संबंधी विभाग के महाप्रबंधक या किसी अन्य भारसाधक अधिकारी या न्यायालयिक प्रयोगशाला के भारसाधक किसी अधिकारी या प्रश्नगत दस्तावेज संगठन के सरकारी परीक्षक या प्रश्नगत दस्तावेज संगठन के राज्य परीक्षक की अनुज्ञा के बिना,--
(क) ऐसे अप्रकाशित शासकीय अभिलेखों से, जिन पर रिपोर्ट आधारित है, प्राप्त कोई साक्ष्य देने के लिए अनुज्ञात नहीं किया जाएगा ; या
(ख) किसी सामग्री या चीज की परीक्षा के दौरान उसके द्वारा किए गए परीक्षण के स्वरूप या विशिष्टियों को प्रकट करने के लिए अनुज्ञात नहीं किया जाएगा ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant