SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 49

BNSS Section 49 (CrPC 51) — Search of arrested person

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 49 (पुरानी सीआरपीसी 51)

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा49
Chapter / अध्यायChapter V — Arrest Of Persons
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 51

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 49 क्या है? / What is BNSS Section 49?
Search of arrested person

बीएनएसएस धारा 49 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 49?
BNSS Section 49 = CrPC 51. Search of arrested person

Full text (English)

(1) Whenever,—
(i) a person is arrested by a police officer under a warrant which does not provide for the taking of bail, or under a warrant which provides for the taking of bail but the person arrested cannot furnish bail; and
(ii) a person is arrested without warrant, or by a private person under a warrant, and cannot legally be admitted to bail, or is unable to furnish bail, the officer making the arrest or, when the arrest is made by a private person, the police officer to whom he makes over the person arrested, may search such person, and place in safe custody all articles, other than necessary wearing-apparel, found upon him and where any article is seized from the arrested person, a receipt showing the articles taken in possession by the police officer shall be given to such person.
(2) Whenever it is necessary to cause a female to be searched, the search shall be made by another female with strict regard to decency.

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जब कभी,--
(9 पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसे वारंट के अधीन, जो जमानत लिए जाने का उपबंध नहीं करता है या ऐसे वारंट के अधीन, जो जमानत लिए जाने का उपबंध करता है किंतु गिरफ्तार किया गया व्यक्ति जमानत नहीं दे सकता है, कोई व्यक्ति गिरफ्तार किया जाता है ; और
(0 जब कभी कोई व्यक्ति वारंट के बिना या प्राइवेट व्यक्ति द्वारा वारंट के अधीन गिरफ्तार किया जाता है और विधिक रूप से उसकी जमानत नहीं ली जा सकती है या वह जमानत देने में असमर्थ है,
तब गिरफ्तार करने वाला अधिकारी, या जब गिरफ्तारी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा की जाती है तब वह पुलिस अधिकारी, जिसे वह व्यक्ति गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को सौंपता है, उस व्यक्ति की तलाशी ले सकता है और पहनने के आवश्यक वस्त्रों को छोड़कर उसके पास पाई गई सब वस्तुओं को सुरक्षित अभिरक्षा में रख सकता है और जहां गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से कोई वस्तु अभिगुहीत की जाती है वहां ऐसे व्यक्ति को एक रसीद दी जाएगी जिसमें पुलिस अधिकारी द्वारा कब्जे में की गई वस्तु दर्शित होंगी ।
(2) जब कभी किसी महिला की तलाशी करना आवश्यक हो तब ऐसी तलाशी शिष्टता का पूरा ध्यान रखते हुए अन्य महिला द्वारा की जाएगी ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant