SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 53

BNSS Section 53 (CrPC 54) — Examination of arrested person by medical officer

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 53 (पुरानी सीआरपीसी 54) — गिरफ़्तार व्यक्ति की चिकित्सीय जाँच

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा53
Chapter / अध्यायChapter V — Arrest Of Persons
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 54

सरल हिंदी सार

गिरफ़्तार व्यक्ति की चिकित्सीय जाँच
गिरफ़्तार व्यक्ति के अनुरोध पर, जब उसे लगे कि जाँच से उसके निर्दोष होने के या उसके शरीर पर अपराध के साक्ष्य मिलेंगे, तब पंजीकृत चिकित्सक उसकी जाँच करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 53 क्या है? / What is BNSS Section 53?
Examination of arrested person by medical officer — गिरफ़्तार व्यक्ति की चिकित्सीय जाँच: गिरफ़्तार व्यक्ति के अनुरोध पर, जब उसे लगे कि जाँच से उसके निर्दोष होने के या उसके शरीर पर अपराध के साक्ष्य मिलेंगे, तब पंजीकृत चिकित्सक उसकी जाँच करता है।

बीएनएसएस धारा 53 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 53?
BNSS Section 53 = CrPC 54. Examination of arrested person by medical officer

Full text (English)

(1) When any person is arrested, he shall be examined by a medical officer in the service of the Central Government or a State Government, and in case the medical officer is not available, by a registered medical practitioner soon after the arrest is made:
Provided that if the medical officer or the registered medical practitioner is of the opinion that one more examination of such person is necessary, he may do so:
Provided further that where the arrested person is a female, the examination of the body shall be made only by or under the supervision of a female medical officer, and in case the female medical officer is not available, by a female registered medical practitioner.
(2) The medical officer or a registered medical practitioner so examining the arrested person shall prepare the record of such examination, mentioning therein any injuries or marks of violence upon the person arrested, and the approximate time when such injuries or marks may have been inflicted.
(3) Where an examination is made under sub-section (1), a copy of the report of such examination shall be furnished by the medical officer or registered medical practitioner, as the case may be, to the arrested person or the person nominated by such arrested person not available, by a registered medical practitioner soon after the arrest is made:

पूरा पाठ (हिंदी)

(1) जब कोई व्यक्ति गिरफ्तार किया जाता है, तब गिरफ्तार किए जाने के तुरंत पश्चात्‌ उसकी केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार की सेवा के अधीन चिकित्सा अधिकारी द्वारा और जहां चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं, वहां रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी द्वारा परीक्षा की जाएगी :
परंतु यदि चिकित्सा अधिकारी या रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा-व्यवसायी की यह राय है कि ऐसे व्यक्ति की एक और परीक्षा की जानी आवश्यक है, तो वह ऐसा कर सकेगा :
परंतु यह और कि जहां गिरफ्तार किया गया व्यक्ति महिला है, वहां उसके शरीर की परीक्षा केवल महिला चिकित्सा अधिकारी और जहां महिला चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध नहीं है, वहां रजिस्ट्रीकृत महिला चिकित्सा व्यवसायी द्वारा या उसके पर्यवेक्षण के अधीन की जाएगी ।
(2) गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की इस प्रकार परीक्षा करने वाला चिकित्सा अधिकारी या रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी ऐसी परीक्षा का अभिलेख तैयार करेगा जिसमें गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के शरीर पर किन्तहीं क्षतियों या हिंसा के चिहनों तथा अनुमानित समय का वर्णन करेगा जब ऐसी क्षति या चिहन पहुंचाए गए होंगे ।
(3) जहां उपधारा (1) के अधीन परीक्षा की जाती है वहां ऐसी परीक्षा की रिपोर्ट की एक. प्रति, यथास्थिति, चिकित्सा अधिकारी या रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति या ऐसे गिरफ्तार किए गए व्यक्ति द्वारा नामनिर्दिष्ट व्यक्ति को दी जाएगी ।
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant