SUMI SETU › Laws / कानून › BNSS › Section 54

BNSS Section 54 (CrPC 54A) — Identification of person arrested

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस) धारा 54 (पुरानी सीआरपीसी 54A) — गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान

Law / कानूनBharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023 (BNSS)
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (बीएनएसएस)
Section / धारा54
Chapter / अध्यायChapter V — Arrest Of Persons
Old law / पुरानी धाराCode of Criminal Procedure (CrPC) — CrPC 54A

सरल हिंदी सार

गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान
जाँच के लिए गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान आवश्यक हो तो मजिस्ट्रेट जाँच अधिकारी के अनुरोध पर पहचान-परेड का आदेश दे सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बीएनएसएस धारा 54 क्या है? / What is BNSS Section 54?
Identification of person arrested — गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान: जाँच के लिए गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान आवश्यक हो तो मजिस्ट्रेट जाँच अधिकारी के अनुरोध पर पहचान-परेड का आदेश दे सकता है।

बीएनएसएस धारा 54 पुरानी सीआरपीसी की कौन-सी धारा है? / Which old CrPC section is BNSS Section 54?
BNSS Section 54 = CrPC 54A. Identification of person arrested

Full text (English)

Where a person is arrested on a charge of committing an offence and his identification by any other person or persons is considered necessary for the purpose of investigation of such offence, the Court, having jurisdiction may, on the request of the officer in charge of a police station, direct the person so arrested to subject himself to identification by any person or persons in such manner as the Court may deem fit:
Provided that if the person identifying the person arrested is mentally or physically disabled, such process of identification shall take place under the supervision of a Magistrate who shall take appropriate steps to ensure that such person identifies the person arrested using methods that person is comfortable with and the identification process shall be recorded by any audio-video electronic means.

पूरा पाठ (हिंदी)

जहां कोई व्यक्ति किसी अपराध को करने के आरोप पर गिरफ्तार किया जाता है और उसकी शिनाख्त किसी अन्य व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा ऐसे अपराधों के अन्वेषण के लिए आवश्यक समझी जाती है तो वहां वह न्यायालय, जिसकी अधिकारिता है, पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी के निवेदन पर, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की, ऐसी रीति से जो न्यायालय ठीक समझता है, किसी अन्य व्यक्ति या किन्हीं अन्य व्यक्तियों द्वारा शिनाख्त कराने का आदेश दे सकेगा :
परंतु यदि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की शिनाख्त करने वाला व्यक्ति मानसिक या शारीरिक रूप से निःशक्त है, तो शिनाख्त करने की ऐसी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट के पर्यवेक्षण के अधीन होगी जो यह सुनिश्चित करने के लिए समुचित कदम उठाएगा कि उस व्यक्ति द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की उन पद्धतियों का प्रयोग करते हुए शिनाख्त की जाए, जो उस व्यक्ति के लिए सुविधापूर्ण हों और शिनाख्त प्रक्रिया किसी श्रव्य-दृश्य इलैक्ट्रानिक साधनों द्वारा अभिलिखित की जाएगी
🔎 सरल सार, केस-लॉ और बोलकर/फ़ोटो से धारा खोजें

Source: India Code — The Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023. All BNSS sections

📤 WhatsApp पर भेजें✈️ Telegram

SUMI SETU • All Indian laws / सभी कानून • वकील सहायक / Lawyer Assistant